???? BIG BREAKING: थाना कांड संख्या 47/24 के नामजद अभियुक्त को थानाध्यक्ष ने किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/बंगरा:[समस्तीपुर] बंगरा थाने की पुलिस ने बंगरा थाना कांड संख्या 47/24 के नामजद अभियुक्त को, उसके घर से छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया, तथा आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान, ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव निवासी, 40 वर्षिय विष्णुदयाल सिंह उर्फ लोहा सिंह के रूप में की गई है।

इस बाबत पूछे जाने पर बंगरा थानाध्यक्ष सुश्री मनिषा कुमारी ने बताया कि, विगत दो माह पूर्व 7-8 अप्रैल की अहले सुबह करीब 5 बजे, यह सुचना मिली थी कि, कुछ शराब धंधेबाजों के द्वारा, वैशाली जिला से अवैध शराब की एक बड़ी खेप बंगरा थाना क्षेत्र में सफारी गाड़ी से लायी जाने वाली है। सुचना मिलने के बाद उस गाड़ी का इंतजार किया जाने लगा। कुछ देर बाद वह सफारी गाड़ी आती दिखी। जिसका पीछा करने के दौरान इन लोगों ने पुलिस वाहन को धक्का दे दिया था। जिसमें शराब लदी सफारी व पुलिस वाहन दोनों गड्ढे में पलट गयी थी। जिस में पुलिस वाहन चालक व एक पुलिस पदाधिकारी समेत, अन्य पुलिस बल भी जख्मी हो गए थे। इस घटना में शराब लदी गाड़ी से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर, इस अवैध शराब के धंधे में संलिप्त, सभी अभियुक्तों की पहचान कर 12 शराब धंधेबाजों को नामजद व कई अन्य अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए, इस धंधे में शामिल नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी शुरू कर दी गयी। इसी क्रम में ही लोहा सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। ज्ञात हो कि इस मामले में पूर्व में भी दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मौके पर बंगरा थानाध्यक्ष सुश्री मनीषा कुमारी, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रामाअवधेश सिंह प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *