अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[बिहार की आवाज] जिला मुख्यालय में एक दो नही! करीब 2 सौ से ज्यादा होटल व रेस्टोरेंट हैं। जहां जिलावासी शौक से सप्ताह में 1 से 2 बार अपने परिवार वालों, दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ खाना खाने चले जाते हैं। वह इस तरह के रेस्टोरेंट व होटल में खाना इसलिए खाने जाते हैं कि, सप्ताह में कम से कम एक दिन ही सही घर की महिलाओं को चुल्हा के नजदीक जाने से छुट्टी भी मिल जाएगी, और घर से बाहर कुछ स्वादिष्ट खाने के लिए भी मिल जाएगा। लेकिन यह होटल व रेस्टोरेंट वाले भी उनके इन उम्मीदों पर तब पानी फेर देता है, जब उनलोगों के सामने साफ सुथरा खाने के जगह पर जला हुआ खाना परोस दिया जाता है। ताजा माला जिला मुख्यालय के मोहनपुर रोड स्थित वाइन्स वन के तहत संचालित मोती महल डिलक्स रेस्टोरेंट की है। जहां अपनी पेट की भूख शांत करने पहुंचे परफेक्ट 24 न्यूज के जिला ब्यूरो व उनके एक सहयोगी के सामने इस रेस्टोरेंट वालों बटर रोटी के नाम पर एक मोटी रकम की वसुली करते हुए, जला हुआ रोटी परोस दिया।

जबकि 1 जली हूई बटर रोटी के बदले उनसे 34 रूपए की वसुली की गयी। हालांकि इस दौरान उन्होंने इसकी शिकायत भोजन परोसने वाले वेटर से भी किया, लेकिन उसने भी उनकी इन सब बातों पर ध्यान नही दिया और चला गया। जिसके बाद उन्होंने भी पहली बार में सर्व किए गए भोजन का BILL दिया और बाहर निकल आए। इस दौरान परफेक्ट 24 न्यूज के जिला ब्यूरो ने कहा कि, जिला मुख्यालय में चाहे जितनी भी होटल व रेस्टोरेंट खुल जाए, लेकिन वह आज भी जिला के कुछ पुराने होटल व रेस्टोरेंट की बराबरी नही कर सकते।

जिला के पुराने लेकिन शुद्ध व शाकाहारी भोजन के लिए जो अच्छे रेस्टोरेंट की सुची में शामिल हैं, उनके नाम हैं, क्रांति होटल व रेस्टोरेंट, झाजी होटल, गोकुल स्वीट्स, तिरूपति स्वीट्स, संतोष स्वीट्स, विजय स्वीट्स आदि। इन होटल व रेस्टोरेंट मे तैयार होने वाली भोजन की शुद्धता व पौष्टिकता को देखकर, यहां के होटल व रेस्टोरेंट में भोजन करने की सलाह यहां के कुछ डॉक्टर्स भी देते है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, अगर लगातार दस दिनों तक MOTI MAHAL DELUX में कोई व्यक्ति भोजन करता है तो, उसका गंभीर रूप से बीमार होना तय है। इसलिए स्थानीय Food Safety and Standards Authority of India [FSSAI] के जिला स्तरीय पदाधिकारी को चाहिए कि, इस तरह ग्राहकों की सेहत व उनकी जान से खिलवाड़ करने वाले रेस्टोरेंट व होटल संचालक/मालिक/कंपनी के विरूद्ध उचित कार्रवाई करे, ताकि इस तरह की गलती दुबारा कोई होटल व रेस्टोरेंट संचालक ना कर पाए।









