अरविन्द कुमार/अमित कुमार/विद्यापतिनगर:[ समस्तीपुर ] विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव में शराब माफिया के घर, शराब होने की सुचना पर छापामारी करने गई पुलिस टीम पर, शराब माफिया के द्वारा हमला कर छापामारी में शामिल पुलिसकर्मी को घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इस दौरान शराब माफिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर विद्यापतिनगर थाना के एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस टीम पर हमले की सुचना पाकर बाद में मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस बल ने, हमलावार के घर में छापामारी कर उक्त घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब, 1 बंदूक 1 तलवार तथा, नगद 99 हजार 5 सौ रूपए बरामद किया है। वहीं आरोपित के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो की डिक्की में से 8 लीटर लीटर विदेशी शराब तथा ऑल्टो कार की डिक्की में से भी 8 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।

जिसके बाद विद्यापतिनगर पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर थाने ले आई है। जप्त दोनों वाहनों में से एक वाहन पर प्रधान महासचिव किसान प्रकोष्ठ जदयू समस्तीपुर लिखा हुआ है। सुत्रों का बताना है कि, जिस शराब माफिया के घर में छापामारी की गयी है, उसमें से एक भाई पूर्व में भी शराब मामले में जेल जा चुका है। पुलिस द्वारा आरोपित किए गए शराब माफिया की पहचान, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बचाहा गांव निवासी, पृथ्वीधर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार सिंह, व 42 वर्षीय पुत्र अमित कुमार सिंह के रूप में की गई है।

वहीं घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आरोपित व्यक्ति, संजीव कुमार सिंह के पिता पृथ्वीधर सिंह का बताना है कि, शनिवार 22 जून की देर शाम को विद्यापतिनगर थाने की पुलिस बल, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रंजित कुमार के साथ, आए तथा उनके घर का ताला तोड़कर जबरदस्ती उनके घर में घुस गए, तथा घर में रखे सामान को इधर-उधर फेंकने लगे, तथा इसी क्रम में उनके घर के अंदर घुसकर, लॉकर में रखें करीब 2 लाख 85 हजार रूप्ये तथा दुकान से बिक्री कर इकट्ठा किए गए, पौने दो लाख रुपए सहित अन्य सामान भी उठाकर अपने साथ लेते चले गए।

वहीं संबंध में जानकारी के लिए जब दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के, सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो, रविवार 23 जून की सुबह करीब 11 बजे से लेकर शाम के करीब 4 बजे तक उनका मोबाइल नंबर, आउट ऑफ नेटवर्क कवरेज एरिया बताता रहा। हालांकि रविवार 23 जून के ही देर शाम को, उन्होंने घटना से संबंधित अपना एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि, विद्यापतिनगर पुलिस को पटना इटी नंबर से यह सूचना मिली थी कि, थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव निवासी, संजीव कुमार सिंह व अमित कुमार सिंह नामक व्यक्ति के घर में, विदेशी शराब की एक बड़ी खेप रखा हुआ है।

सूचना मिलने के बाद विद्यापतिनगर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक, रंजीत कुमार मामले का सत्यापन करने आरोपित व्यक्ति संजीव कुमार सिंह व अमित कुमार सिंह के घर जा पहुंचे। जहां पहुँचते ही मौके पर मौजूद दोनों आरोपितों ने एएसआई रंजीत कुमार तथा उनके साथ गए पुलिस बल को खदेड़ दिया। जिसकी सूचना सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार ने थानाध्यक्ष को दिया। सुचना मिलने के बाद विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ, आरोपित के घर पहुंचे। जहां भारी मात्रा में पुलिस बल को देखकर आरोपित दोनो भाई अपने साथियों के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उधर पुलिस ने जब आरोपित के घर में छापामारी किया तो, आरोपित के घर से एक राईफल, शराब तथा नकदी 99 हजार 5 सौ रूपए भी बरामद किया गया है। वहीं आरोपित के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो तथा ऑल्टो की तलाशी ली गयी तो, उन दोनों वाहनों से भी 8, 8 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। जिसके बाद उन दोनों वाहनों को भी जप्त कर थाने ले आयी है। हालांकि आरोपित व्यक्ति के जदयू नेता होने के बारे में कुछ भी जानकारी देने से उन्होंने इनकार कर दिया, और जदयू का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि, अभी के समय में लोग किसी भी पार्टी का झंडा बैनर लगाकर अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं वह तो सही है, लेकिन आरोपित व्यक्ति किसी पार्टी विशेष से संबंधित है या नही इसकी अधिकारिक पुष्टि वहलोग नही कर रहे हैं। लेकिन इतना तो तय है की संजीव कुमार सिंह की जिस तरह की तस्वीर अभी वायरल हो रही है, उसी से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि, जदयू में उनका कद कितना बड़ा है। हालांकि इस संबंध में विद्यापतिनगर थाना के सहायक पुलिस और अवर निरीक्षक, रंजीत कुमार से बातचीत करने की भी काफी कोशिश की गयी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं इस संबंध स्थानीय सूत्रों का बताना है कि, शराब माफिया संजीव कुमार सिंह व उसका भाई अमित कुमार ने, विद्यापतिनगर थाना से उसके घर छापामारी करने पहुंची पुलिसकर्मियों को केवल खदेड़ा ही नहीं था, बल्कि उनके साथ बुरे तरीके से मारपीट भी किया है। जिसमें कुछ पुलिस कर्मी घायल भी बताए जा रहे हैं। अगर यह बात सही है तो, एएसआई रंजित कुमार के द्वारा अभी तक मारपीट मामले में, उक्त आरोपित के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई है ? आखिर किसके दबाव में विद्यापतिनगर पुलिस काम कर रही है ? इस खबर से संबंधित अन्य जानकारी के लिए कृप्या हमारे साथ जुड़े रहें।








