
अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] जिला मुख्यालय से गुजरने वाली बुढ़ी गंडक नदी में, रविवार 30 जून की दोपहर बाद करीब 4 बजे, नहाने गए तीन दोस्त एक साथ नदी में डूब कर लापता हो गए। तीन युवकों के एक साथ डूबने के बाद से इलाके में हरकंप मच गई। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पहुंचकर इसकी सूचना एसडीआरएफ की टीम को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने, 3 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद, धरमपुर न्यू कॉलोनी निवासी मोहम्मद जाहिद के 22 वर्षिय पुत्र मोहम्मद लकी के शव को पानी में से बरामद कर लिया है। वहीं न्यू कॉलोनी धरमपुर के ही मोहम्मद फैजान और मोहम्मद समीर की तलाश अभी भी जारी है।

हालांकि देर रात हो जाने के कारण SDRF की टीम ने अपना सर्च अभियान रोक दिया है, अब अगला सर्च अभियान सोमवार 1 जुलाई की सुबह एक बार फिर शुरू की जाएगी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, तीनों आपस में जिगरी दोस्त थे। इसलीए तीनों एक साथ ही नदी किनारे नहाने गए थे। जहां अचानक एक लड़के का पैर फिसल गया और वह, गहरे पानी में जाने लगा। जहां एक दूसरे को बचाने के चक्कर में बारी-बारी से तीनों युवक बुढ़ी गंडक नदी में समा गए। हालांकि दूर से देख रहे किसी युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया, तथा शोर मचाते हुए नदी किनारे पहुंच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जूट गए। काफी देर से घर से गायब रहने के कारण उक्त युवक के घरवाले भी अपनी स्तर से अपने बच्चों की खोजबीन में लगे हुए थे। इधर तीन युवक के एक साथ नदी में डूबने की सुचना पाकर, उनके घरवाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए, तथा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचीशस्थानीय पुलिस ने, इसकी सूचना एसडीआरएफ की टीम को दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने, लगभग 3 घंटे तक अपना सर्च अभियान चलाया। इस सर्च अभियान के दौरान न्यू कॉलोनी धरमपुर के एक युवक मोहम्मद जाहिद के 22 वर्षिय पुत्र मोहम्मद लकी के शव को बरामद कर लिया गया। वहीं मोहम्मद फैजान और मोहम्मद समीर की तलाश अभी भी जारी है। हालांकि अंधेरा ज्यादा हो जाने के कारण एसडीआरएफ की टीम ने अपना सर्च अभियान तत्काल रोक दिया है। सोमवार 1 जुलाई की अहले सुबह से एक बार फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा। उधर मृत युवक के शव को स्थानीय पुलिस पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।








