???? बिग ब्रेकिंग: बाईक सवार बदमाशों ने भारत फाईनेंस कर्मी से लूटे डेढ़ लाख रूपए, 01 सप्ताह के अंदर दुसरी बार हुई लूट की घटना, क्या कर रही है उजियारपुर पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार/उजियारपुरः [ समस्तीपुर ] उजियारपुर थाने की पुलिस ने पिछले दिनों बहिरा चौर में बाईक सवार युवक से हुई, सोने की चेन व अंगुठी लूट की घटना का अभी,उद्भेदन भी नहीं कर पायी थी कि, इसी बीच बदमाशों ने एक बार फिर उजियारपुर पुलिस को चुनौती देते हुए, एक फाईनेंस कर्मी से एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर उजियारपुर पुलिस की नींद उड़ा दिया है। जहां उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम ब्रह्ण्डा पंचायत स्थित, दलसिंहसराय जंदाहा मुख्य मार्ग पर, लालु चौक व जट्टाडीह चौक के बीचोंबीच स्थित ब्रह्म स्थान के पास, बाईक सवार हथियारबंद बदमाशों ने, हथियार के बल पर एक निजि फाईनेंस कर्मी से एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देते हुए, 1 लाख 90 हजार रूपए लूट लिए और भाग निकले। घटना बुधवार 03 जुलाई की दोपहर करीब 4 बजे की बतायी जा रही है। पीड़ित फाईनेंस कर्मी ने घटना की सुचना तत्काल डायल नंबर 112 व, उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल नंबर 112 की टीम व उजियारपुर पुलिस, पिड़ित युवक से घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी लेते हुए, मामले की छानबीन में जुट गयी है। बदमाशों की संख्या 03 बताई जा रही है जो, एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार 3 जुलाई की दोपहर करीब 4 बजे, भारत फाईनेंस प्राईवेट लिमिटेड शाखा दलसिंहसराय के कर्मी, मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के रासपुर पतसिया गांव निवासी, राणा नागमणि उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका गांव से, स्वयं सहायता समूह से लोन की राशि की वसूली कर, लालू चौक के रास्ते जट्टाडीह चौक होते हुए, दलसिंहसराय कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान दलसिंहसराय जंदाहा एसएच 88 मुख्य मार्ग पर, लालु चौक व जट्टाडीह चौक के बीच ब्रह्म स्थान के पास, पुर्व से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने, उक्त फाईनेंस कर्मी को रोका, तथा हथियार के बल पर फाईनेंस कर्मी से उसकी बाइक की चाबी छीनकर, उसके बाईक की डिक्की में बैग में रखा, 1 लाख 90 हजार रूपए लूट लिए और भाग निकले। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, दलसिंहसराय स्थित भारत फाईनेंस प्राईवेट लिमिटेड के कर्मी से, बुधवार 03 जुलाई की शाम करीब 04:30, उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम ब्र्ह्णडा गांव में एसएच 88 पर, बाईक सवार तीन की संख्या में आए बदमाशों ने, करीब डेढ़ लाख रूपए की लूट की है। घटना में शामिल सभी बदमाशों की पहचान कर ली गयी है। बहूत जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि, जिला पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर विनय तिवारी ने, जिला में अपना कार्यभार संभालने के बाद, जिला में फाईनेंस कर्मियों के साथ हो रही लूटपाट की घटना को देखते हुए, जिला के सभी फाईनेंस कर्मियों के साथ एक बैठक कर, सख्त हिदायत दिया था, तथा उनके द्वारा यह भी कहा गया था कि, सभी फाईनेंस कर्मी दोपहर के 4 बजे तक अपना पोषक क्षेत्र छोड़ देंगे, तथा जिनके पास भी 50 हजार तक की राशि रहेगी, वह अपने नजदीकी थाना को सुचित करेंगे। जिसके बाद स्थानीय थाना उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएगी, लेकिन अभी के इस समय में एक भी फाईनेंस कर्मी अपने स्थानीय थाना को सूचित नही करते हैं, और अकेले ही जेम्स बॉन्ड की तरह लोन की राशि की वसुली कर बाईक से निकल पड़ते हैं। यही नही, इन फाईनेंस कर्मियों को अक्सर रात के दस बजे तक, लोन की राशि की वसुली करते हुए, ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जाता है, जो कि बैंकिंग नियम के विरूद्ध है। इसलिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को चाहिए कि, ऐसे नन बैंकिंग फाईनेंस कर्मियों के खिलाफ एक अभियान चलाकर, देर शाम अथवा देर रात तक गांव में घुमकर, लोन की राशि की वसुली करने वाले कर्मियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि इन फाईनेंसकर्मियों को सबक मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल