???? बिग ब्रेकिंग: बैंक से रूपए निकासी कर घर जा रही महिला से उच्चकों ने उड़ाए 40 हजार रूप्ये

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[समस्तीपुर] नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में, बैंक से पैसे की निकासी कर रिक्शा से घर जा रही एक महिला के हाथ में से पैसों से भरा पर्स बाइक सवार उचक्कों के द्वारा उड़ा लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार 04 जुलाई की दोपहर बाद की है। घटना के बाद नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर चकनूर रोड निवासी मोहम्मद तकी इमाम की पत्नी नुरुश सबा के द्वारा, शिकायत दर्ज करने को लेकर स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है।

थाना में दिए गए अपने आवेदन में नुरुश सबा ने बताया है कि, गुरुवार 04 जुलाई की दोपहर वह एसबीआई प्रधान शाखा से 40 हजार रुपए की निकासी कर, उसे अपने पर्स में रखकर रिक्शा से वापस अपनेशघर जा रही थी, कि इसी दौरान धरमपुर स्थित एक रेस्टोरेंट के पास, बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स उनकी हाथों से छीन लिया, तथा पूसा की ओर भाग निकले। बदमाशों द्वारा छीने गए पर्स में रुपयों के अलावा उनका मोबाइल व जरूरी कागजात थे। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि, घटना से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है, बहूत जल्द ही उन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सूत्रों की माने तो जिला मुख्यालय में, पुलिस की गश्ती सही ढंग से नही होने के कारण, अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं। सुत्रों का बताना है कि, नगर थाना क्षेत्र में पुलिस का इक़बाल खत्म हो जाने के कारण, अपराधियों के मन से पुलिस का ख़ौफ़ समाप्त हो गया है। जिसके कारण बीते कुछ दिनों में शहर में चैन छिनतई से लेकर, दर्ज़नो घटनाओं के बाद भी पुलिस के हाँथ खाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *