
अरविन्द कुमार/अमित कुमार/मोहनपुर:[समस्तीपुर] मोहनपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार 4 जुलाई की देर रात अधेड़ व्यक्ति की हुई हत्या मामले में, मृतक के बहू प्रिया देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं मृतक के पुत्र ने भी अपनी पत्नी प्रिया देवी व अन्य को आरोपित कर घटना से संबंधित आवेदन मोहनपुर थाना को उपलब्ध कराया है।

मोहनपुर थाना को दिए आवेदन में मृतक के पुत्र सूरज कुमार ने बताया है कि, वह अपने पंचायत के बिंदगामा चौक पर ठेला लगाकर फास्ट फूड की दुकान चलाता है। घटना के दिन भी वह रात के करीब 10 बजे अपनी दुकान पर से घर आकर सो गया था इसके अगले सुबह उठने के बाद उन्हें पता चला कि, उनके पिता की गला दबाकर उनकी पत्नी प्रिया देवी ने हत्या कर दिया है। थानाध्यक्ष मोहनपुर को दिए गए आवेदन पत्र में, घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र सुरज कुमार ने बताया है कि, वर्ष 2015 में उनकी शादी मोहनपुर थाना क्षेत्र के बघरा डुमरी गांव निवासी, बिंदा राय की 25 वर्षिया पुत्री प्रिया कुमारी के साथ, हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 2015 में की गई थी। शादी के बाद उनकी पत्नी से दो बच्चे भी हुए हैं। हालांकि शादी के बाद से ही, उनकी पत्नी का व्यवहार व आचरण अच्छा नहीं था। शादी के बाद भी वह 2 बार अपने प्रेमी के साथ, घर छोड़कर भाग चुकी थी। इधर घटना के दिन गुरुवार 4 जुलाई को, वह अपनी दुकान बंद कर रात के 10 बजे अपने घर आ गए थे, तथा खाना खाकर अपने रूम में सोने चले गए। शुक्रवार 5 जुलाई की अहले सुबह करीब 03:30 बजे, जब वह शौच करने के लिए बाहर दरवाजे पर निकले तो, उनकी नजर अपने पिता पर गयी। जहां उनका दोनों पैर व दाहिना हाथ खाट के सहारे रस्सी से बंधा हुआ था। जिसके बाद वह दौड़कर अपने पिताजी के पास गया, और उन्हें जगाने का कोशिश किया, तब उन्होंने देखा कि, उनके पिता की मौत हो चुकी है। जब इसकी जानकारी देने वह अपनी पत्नी के कमरे में गए तो, उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी भी कमरे से गायब है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना पुलिस को दिया। इस दौरान मृतक के पुत्र ने यह भी बताया कि, उनकी पत्नी अक्सर उसके पिता के साथ गाली गलौज करती थी, तथा जान से मारने की धमकी भी दिया करती थी। इसलिए संभव है कि उनकी पत्नी ने ही, अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनके पिता की गला दबाकर हत्या कर दिया है। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष मोहनपुर अजीत कुमार त्रिवेदी ने बताया कि, मृतक के पुत्र सूरज कुमार के द्वारा थाना को दिए गये आवेदन के आधार पर, आवेदक की पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है। अगर इस घटना में कोई अन्य भी शामिल हुआ तो, उसे भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।







