
अरविन्द कुमार व अमित कुमार/उजियारपुर:[समस्तीपुर] उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेगुसराय मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर, सातनपुर एनएच-28 बहिड़ा चौड़ में, सोमवार 08 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे, हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने अपने घर जा रहे एक युवक से, हथियार के बल पर बाइक मोबाइल व नकदी छीन लिया, और आराम से भाग निकले। घटना के बाद पिड़ित युवक ने इसकी जानकारी, पास के ही चौक पर दुकान चला रहे दुकानदारों को दिया। सुचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी, जानकारी उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंच, मामले की छानबीन में जुट गई है।

पिड़ित युवक की पहचान वैशाली जिला के पातेपुर निवासी, पवन मालाकार के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में सुत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, सोमवार 08 जुलाई की रात्री करीब 09:30 बजे, पिड़ित युवक बेगुसराय की ओर से आकर मुजफ्फरपुर की तरफ जा रहा था, कि इसी दौरान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर बहिरा चौड़ में, एनएच-28 के किनारे पुर्व से घात लगाए 03 की संख्या में बदमाशों ने, हथियार के बल पर उसकी बाइक, पर्स व मोबाईल लूट लिया, तथा दलसिंहसराय की ओर भाग निकले। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे मामले की छानबीन में जूट गई है। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, उजियारपुर के एनएच-28 बहिरा चौड़ में अज्ञात बदमाशों के द्वारा, दलसिंहसराय से ताजपुर की ओर जा रहे, एक बाईक सवार युवक से बाईक सहित अन्य सामन की लूट कर ली गयी। सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जूटी हुई है।







