
अरविन्द कुमार/अमित कुमार/अंगारघाट:[समस्तीपुर] उजियारपुर प्रखंड के अंगारघाट चौक पर भाकपा माले नेताओं ने, आंगनबाड़ी केंद्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार, लूट -खसोट, अनियमितता व कमिशनखोरी के विरोध में, गुरूवार 11 जुलाई को प्रतिरोध सभा का आयोजन कर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी [ CDPO ] का पुतला दहन किया।

आयोजित इस प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए, भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी 353 आंगनबाड़ी केंद्र भ्रष्टाचार, लूट खसोट, अनियमितता व कमीशनखोरी की चपेट में फंसा हुआ है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने, भारतवर्ष के नवजात बच्चों और माताओं के कुपोषण को दूर करने के लिए, आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भारत सरकार के साथ मिलकर किया था, लेकिन यहां तो भ्रष्ट पदाधिकारी व भ्रष्ट कर्मी, सेविकाओं के साथ सांठ गांठ कर अपना कुपोषण दूर करने में लगे हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि, करीब चालीस वर्षों से संचालित इन आंगनबाड़ी केंद्रों से आज तक ना तो कोई बच्चा या किसी माता का कुपोषण ही दूर हुआ है। मौके पर मौजूद भाकपा माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं व सीडीपीओ भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुकी हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अनियमितता तथा सेविकाओं की मनमानी चरमसीमा पर पहुंच गया है।
इस दौरान माले नेता समीम मंसुरी ने कहा कि, भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुके इन केंद्रों की जांच कर, अगर समुचित कार्रवाई नहीं किया गया तो भाकपा माले चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उजियारपुर की होगी।
इस दौरान भाकपा माले नेताओं नें नियमानुसार टेक होम राशन वितरण करने, मेनू के अनुसार पोषाहार वितरण करने, ड्रेस घोटाला की जांच करने, फर्जी रजिस्टर की जांच करने, केंद्र पर 40 बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, कमिशनखोरी बन्द करने आदि की मांग की।
मौके पर माले नेता महावीर पोद्दार, गंगा प्रसाद पासवान, समीम मंसुरी, हरे कृष्ण राय, मोहम्मद अब्दुल सलाम, निशा कुमारी, शहजाद खातून, राजा पासवान, मोहम्मद जासिम, दामोदर पासवान, पवन देवी, नरेश साह, चांदनी देवी, लाल बाबू पासवान, पूजा देवी, मोहम्मद आलम खान, अजिमा खातून, खूशबु खातून, सहाना खातून, शबीना खातून सहित अन्य लोग मौजूद थे।







