
अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[समस्तीपुर] जिला मुख्यालय स्थित भोला टॉकीज समपार फाटक संख्या 53A के स्थान पर बनने बाली ROB के लिए बिहार सरकार ने, राज्यांश की राशि 92 करोड़ 09 लाख 39 हजार रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

राज्य सरकार के द्वारा राज्यांश की राशि स्वीकृत होने के बाद, समस्तीपुर वासियों ने इसका सारा श्रेय स्थानीय राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को देते हुए, उन्हे रविवार 14 जुलाई को चादर, माला, पाग व बुके देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का ईजहार किया।

इस दौरान शहर के धरमपुर में रविआनंद की अध्यक्षता में, एक सभा का आयोजन भी किया गया। आयोजित इस सभा में मौजूद स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को बधाई देते हुए, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि, स्थानीय विधायक के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि, आज भोला टॉकीज के पास बनने वाली आरओबी के लिए राज्यांश की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है।

इस आरओबी के निर्माण होने से शहर को भारी सड़क जाम से मुक्ति मिल जाएगी। मौके पर समाजसेवी रिजुऊल इस्लाम रिज्जु, जिला राजद महासचिव राकेश यादव, रविआनंद, मन्नू पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, ट्रेड यूनियन नेता एस के निराला, अजीत कुमार सिंह, सुरेश राय, अशोक साह, डॉ सफदर, बच्चा बाबू, मोहम्मद फैजी, मोहम्मद अजहर मिकरानी, ज्योतिष महतो, जयलाल राय, रंजीत कुमार रंभू, अंकित वर्धन आदि मौजूद थे।







