???? बिग ब्रेकिंग: भाकपा-माले की जिलास्तरीय दो दिवसीय बैठक शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर ] विभूतिपुर प्रखंड के पतैलिया गांव स्थित पुस्तकालय भवन में, भाकपा माले जिला कमिटी की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ, रविवार 14 जुलाई को दिवंगत कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड रामदेव वर्मा जी के, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर किया गया।

आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य सह, मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि, हाल में ही संपन्न उपचुनावों के नतीजों ने एकबार फिर दर्शाया है कि, लोग मोदी और शाह की राजनीति से ऊब गए हैं। भाजपा के द्वारा 13 सीटों के इस उपचुनाव में, महज 2 सीट जीतना इसी का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि, भाजपा के दमनकारी, मंहगाई- बेरोजगारी वाली अडानी- अंबानी की सरकार से जनता मुक्ति चाहती है।

मोदी सरकार अभी भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से नकार रही है, जबकि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने से, विकास की रफ्तार तेज हो जाएगी।अगर भारत सरकार इस बार भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से नकारती है तो, विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू दोनों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ेगा।

बैठक में मौजूद पार्टी केंद्रीय कमिटी की सदस्या सह, पूर्व विधायक मंजू प्रकाश ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव का परिणाम, और मौजूदा लोकसभा चुनाव का नतीजा यह दर्शाता है कि, भाकपा माले की बढ़ी हुई और सम्मानजनक भागीदारी से, इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और भाजपा- जदयू के इस तिकड़मबाजी का जबाव भी दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, दक्षिण बिहार में जारी भाकपा माले का तेवर वाला आंदोलन, उत्तर बिहार में भी तेज किया जाएगा।

आयोजित इस बैठक में जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, बंदना सिंह, महावीर पोद्दार, रामचंद्र पासवान, लोकेश राज, दिनेश कुमार, जीबछ पासवान, उपेंद्र राय, गंगा प्रसाद पासवान, राजकुमार पासवान, रौशन कुमार, फूलबाबू सिंह, संजीत पासवान, मनीषा कुमारी, अजय कुमार, अनील चौधरी, ललन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *