???? बिग ब्रेकिंग: मुहर्रम पुर्व निकाली जाने वाली झांकी में शामिल उपद्रवियों ने कार सवार दंपत्ति पर किया जानलेवा हमला, बाल बाल बचे कार सवार दंपति सुचना देने के डेढ़ घंटा बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंची दलसिंहसराय थाने व 112 की पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिव उदय सिंह/अरविन्द कुमार/दलसिंहसराय:[समस्तीपुर] दलसिंहसराय थाना अंतर्गत दलसिंहसराय चौराहा पर मुहर्रम पर्व के पूर्व निकाली गयी झांकी में शामिल, उपद्रवियों ने पटना जा रहे एक कार सवार दंपत्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें कार के शीशे टूट गए, जो शीशा कार के पिछली सीट पर बैठे कार सवार दंपत्ति के बेटे को जा लगी।

जिसमें वह घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद पिड़ित व्यक्ति, स्थानीय प्रेस रिपोर्टर सहित स्थानीय दुकानदारों ने, दलसिंहसराय पुलिस व डायल नंबर 112 को घटना से संबंधित जानकारी दिया, लेकिन सुचना देने के एक घंटा बाद भी, स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर नही पहुंची थी। जिसके कारण स्थानीय लोगों में दलसिंहसराय पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गया।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 14 जुलाई की देर शाम करीब 6 बजे, मधुबनी जिला के बसोली गांव निवासी, अमितेश अपने घर मधुबनी से अपनी पत्नी व अपने बेटे के साथ, पटना जा रहे थे। पटना जाने के क्रम में वह जैसे ही दलसिंहसराय बाजार के सरदारगंज मुहल्ला स्थित, एनएच-28 पर पहुंचे, की मुहर्रम पर्व की आड़ में निकाली गयी झांकी में शामिल, शराब के नशे में धुत्त उपद्रवियों ने, सरदारगंज से होकर गुजरने वाले सभी बाईक सवार युवकों को मारना-पीटना शुरू कर दिया।

जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दलसिंहसराय बाजार में खरीदारी करने आए स्थानीय लोग भी इधर उधर भागने लगे। इसी दौरान घटनास्थल से गुजर रहे मधुबनी निवासी, अमितेश कुमार झा के कार को भी उपद्रवियों ने निशाना बना लिया, और उनके उपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें कार का पिछला ग्लास टूट गया, और उसकी चपेट में आकर कार सवार दंपत्ति का पुत्र घायल हो गया।

घटना के बाद पिड़ित युवक अमितेश झा ने, घटना की सूचना स्थानीय दलसिंहसराय थाना को दिया को दिया, लेकिन सूचना मिलने के करीब एक घंटा बाद तक भी दलसिंहसराय पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इसके कारण स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा व्याप्त है। वहीं घटना के करीब दो घंटों बाद कार सवार दंपत्ति स्वयं थाने पहुंचकर, लिखित आवेदन दलसिंहसराय पुलिस को दिया है। हालांकि घटना के 24 घंटे पुरे होने वाले हैं, लेकिन अभी तक उन उपद्रवियों में से एक भी उपद्रवी को गिरफ्तार नही किया गया है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, सरदार गंज चौक के पास पुलिस बल को भेजा गया है।

सीमावर्ती जिला होने के कारण बेगूसराय जिला के भी कुछ ताजिया व मोहर्रम मनाने वाले लड़कों के समूह के लोग, घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं तथा मारपीट की घटना को आसानी से अंजाम देकर भाग जाते हैं। इसी तरह की घटनाओं के कारण, दलसिंहसराय के सरदारगंज मे बड़ी दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि, मोहर्रम पर्व से करीब 5 दिन पूर्व से ही, आसपास के लोग लाठी डंडा भाला व तलवार आदि लेकर, रोड पर उतर आते हैं तथा आने जाने वाले लोगों के साथ मारपीट, छेड़खानी व गाड़ियों पर हमला बोल देते हैं, जिसके कारण अक्सर स्थिति भयावह हो जाती है। अब यहां पर सवाल यह उठता है कि, जब विगत दो दिनों से मोहर्रम पर्व के पूर्व संध्या पर जुलूस निकाली जा रही है, या झांकी निकाली जा रही है, तो स्थानीय पुलिस सुरक्षा के नाम पर क्या कर रही है ? मुहर्रम के नाम पर आतंक फैलाने वाले इन उपद्रवियों के खिलाफ, दलसिंहसराय पुलिस ने अभी तक क्या कार्रवाई की है ? इन उपद्रवियों से स्थानीय लोगों की सुरक्षा की दिशा में, दलसिंहसराय पुलिस के द्वारा अभी तक क्या कार्रवाई की गई है ? इतनी बड़ी घटना होने की जानकारी देने के एक घंटा बाद तक भी, स्थानीय पुलिस मौके पर नही पहुंची, ऐसा क्यूं ? जब पुलिस प्रशासन को मालूम था कि, मुहर्रम से दो दिनों पूर्व में झांकी निकाली जाती है तो, दलसिंहसराय पुलिस ने इसके लिए क्या व्यवस्था किया था ? इसका सीधा जबाब होगा कुछ नही। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, इस तरह का आतंक फैलाने वाले लोगों के खिलाफ दलसिंहसराय पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *