???? बिग ब्रेकिंग: दिव्यांग युवक ने नाबालिग किशोरी से किया दुष्कर्म, घायल अवस्था में किशोरी का सदर अस्पताल में ईलाज जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/मुफस्सिल:[समस्तीपुर] पटोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार 16 जुलाई की दोपहर, एक 18 वर्षीय दिव्यांग युवक के द्वारा एक 10 वर्षीया नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इस घटना में नाबालिग बच्ची बुरी तरह जख्मी बतायी जा रही है। घटना की सुचना मिलने के बाद पटोरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, आनन फानन में पिड़ित बच्ची को ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में भर्ती कराया। जहां बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

जहां गंभीर अवस्था में उक्त बच्ची का ईलाज जारी है। इधर उक्त घटना के बाद इलाके में हड़कंप मची हुई है। उधर घटना के बाद पटोरी थाने की पुलिस, नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले, आरोपी दिव्यांग युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं नाबालिग बच्ची का उपचार, सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *