???? बिग ब्रेकिंग: मोहर्रम पर्व के अवसर पर सदर अखाड़ा ने अधिकारियों को किया सम्मानित, शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का पर्व भी हुआ संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार/समस्तीपुर:[ सदर ] जिला मुख्यालय के सदर अखाड़ा पर, त्याग व बलिदान का यह पर्व मोहर्रम, बुधवार 17 जुलाई को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मातम के इस पर्व मोहर्रम को लेकर सदर अखाड़ा के आसपास, पुलिस की चाक- चौबंद व्यवस्था भी देखी गयी।

इस दौरान सदर अनुमंडल क्षेत्र के सदर अखाड़ा की ओर से, जिला स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों में शामिल अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, एएसपी सह सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे, सदर एसडीओ दिलीप कुमार, यातायात डीएसपी आशीष राज एवं जन- प्रतिनिधियों में शामिल नगर निगम की मेयर अनिता राम,

उपमेयर राम बालक पासवान, समाजसेवी ललन यादव, रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह आदि को, मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया है। मौके पर मौजूद नगर निगम की मेयर अनिता राम ने कहा कि, सदर अखाड़ा का यह मंच एक अजूबा साबित होने जा रहा है,

क्यों कि यह एक मात्र ऐसा अखड़ा है जो सभी के बीच आपसी प्रेम व सौहार्द का निर्माण करता है। ऐसा भाईचारा और प्रेम कहां देखने व सुनने को मिल सकता है कि, एक ही मंच पर सभी समुदाय के लोग मौजूद होकर, इस त्याग और बलिदान के त्योहार पर युवाओं के द्वारा सदर अखाड़ा में दिखाए जा रहे करतब का आनंद ले सके।

मौके पर इम्तियाज अहमद, मोहम्मद मुमताज़, शमीम हैदर खान, छोटन खान, गुलाम रब्बानी, मोहम्मद तमन्ना खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *