
अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर] उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर पंचायत के चर्चित देवस्थान, बौद्धबली स्थान के पास संचालित एक किराना दुकानदार को, गुटखा व सिगरेट देने से मना करने पर शराब के नशे में धुत्त स्थानीय लोहागीर गांव के युवकों ने, दुकानदार को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

इस मारपीट की घटना में दुकानदार सपरिवार घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर में कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस मारपीट की घटना में घायल लोगों की पहचान, उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 01 निवासी, होरिल सिंह के 42 वर्षीय पुत्र गणेश सिंह, होरिल सिंह की 55 वर्षिया पत्नी उर्मिला देवी, गणेश सिंह की 38 वर्षिया पत्नी रेखा देवी, तथा गणेश सिंह का पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में घायल दुकानदार गणेश सिंह का बताना है कि, लोहागीर पंचायत के बाबा बौद्धबली स्थान के पास, उनकी किराना की दुकान है। अन्य दिनों की तरह वह बुधवार 17 जुलाई की रात करीब 9 बजे, अपनी दुकान को अंदर से ही बंद कर नहाने चले गए।
करीब दो घंटा बाद देर रात करीब 11 बजे, लोहागीर गांव निवासी नारायण राय के 32 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश राय, स्वर्गीय चंदेश्वर राय के 28 वर्षिय पुत्र विकास राय, विनोद राय के 24 वर्षिय पुत्र सोनू राय तथा सुरेश राय के 25 वर्षीय पुत्र रंजन राय सहित, कुछ अन्य युवक शराब के नशे में धुत्त होकर, उनकी दुकान पर पहुंचा, तथा उनसे सिगरेट तथा पान मसाले की मांग करने लगा।
जिस पर उन्होंने कहा कि काफी रात हो चुकी है, और शटर भी बंद है इसलिए वह अब दुकान नही खोलेगा। उनके द्वारा सामान देने से इनकार करते ही सभी युवक उन्हें लात, जूता, लाठी, डंडा व लोहे के रॉड से मारना पीटना शुरू कर दिया। उन्हें मारता पिटता देख जब उनकी पत्नी व उनके बच्चे उन्हें बचाने आया तो, उन उपद्रवी युवकों ने उन्हें भी मारना पीटना शुरू कर दिया।
इसी बीच जब उन्हें बचाने जब उनके वृद्ध माता-पिता आए तो, उन सभी युवकों ने उन लोगों को भी नहीं बख्शा और उनके मां पिताजी के साथ भी बुरी तरीके से मारपीट किया। मारपीट की इस घटना में अनके परिवार के सभी लोग चोटिल हो गए। जिसमें उनकी पत्नी व उनका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
जिसे ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर में भर्ती कराया गया, जहां से सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि वह अपनी पत्नी व बेटे का ईलाज जिला मुख्यालय स्थित, एक निजि क्लिनिक में करवा रहे हैं।घटना से संबंधित आवेदन भी उन्होंने उजियारपुर थाना को उपलब्ध करा दिया है।
वहीं इस बाबत जानकारी के लिए जब, एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो, उनका मोबाइल नंबर आउट ऑफ नेटवर्क कवरेज एरिया आने के कारण, उनका पक्ष नहीं जाना जा सका।
आपको बता दें कि विगत दो से ढाई सालों में, लोहागीर गांव में इस तरह की घटना में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जहां शराब के नशे में धुत्त कुछ मनबढ़ू व उपद्रवी टाईप के युवकों द्वारा, किसी न किसी जाति के लोगों को मारपीट कर अधमरा कर दिया जाता रहा है।
हालांकि इस संबंध में स्थानीय सूत्रों का यह भी बताना है कि, बुधवार 17 जुलाई की रात को शराब के नशे में धुत होकर लोहागीर पंचायत का एक जनप्रतिनिधि भी दुकान पर पहुंचा था। जिसने उक्त दुकानदार से सिगरेट व रजनीगंधा पान मसाले की मांग की थी। जिसके बाद उक्त दुकानदार ने दुकान का शटर उठाया था। जहां दुकान का शटर उठाने के साथ ही, पूर्व से मौजूद उन युवकों ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, स्थानीय उजियारपुर पुलिस इस मामले में कब तक नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता पाती है, या इस मामले को ऐसे ही ठंडा वस्ता में डालकर छोड़ देती है।







