???? बिग ब्रेकिंग: पारिवारिक कलह में महिला ने खाया जहर, ईलाज के दौरान हुई मौत, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] उजियारपुर थाना क्षेत्र के चकदौलत गांव में, आपसी विवाद में एक महिला ने विषपान कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। घटना गुरुवार 18 जुलाई की देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक, राजीव रंजन कुमार मौके पर पहुंच मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जुट गए हैं। मृत महिला की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चकदौलत गांव स्थित वार्ड 10 निवासी, दिनेश राम की 45 वर्षिया पत्नी संजू देवी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृत महिला संजू देवी का अपने पिता के साथ, मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद देर रात को ही उक्त महिला ने जहर खा लिया। करीब एक घंटा बाद जब उक्त महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो, उसके घरवालों ने उसे इलाज के लिए दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उसकी तबीयत बिगड़ती ही चली गई और अंततः इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतका के परिजन शब को अपने कब्जे में लेकर, अपने घर चले आए, तथा इसकी सूचना उजियारपुर पुलिस को दिया।

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने, शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करने के बाद, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *