???? बिग ब्रेकिंग: अखिल भारतीय किसान महासभा ने किसानों से जुड़ी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन लगाए सरकार विरोधी नारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर ] ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के गांधी चौक पर, अखिल भारतीय किसान महासभा से जुड़े किसानों ने, शुक्रवार 19 जुलाई को जुलूस निकालकर, भाजपा- जदयू की बिहार सरकार को किसानों विरोधी सरकार की संज्ञा देते हुए, बाजार क्षेत्र के गांधी चौक पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नितिश कुमार का पूतला फूंका।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में किसान, बाजार क्षेत्र के गांधी चौक पर पहुंचकर, अखिल भारतीय किसान महासभा के झंडे, बैनर एवं नारे लिखें तख्तियां लेकर जुलूस निकाला। नारे लगाता यह जुलूस बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्गों का भ्रमण कर, पुनः गांधी चौक पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया।

सभा की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह ने किया। आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, देश के लोगों का पेट भरने वाले किसान आज खुद संकट में हैं। किसानों को मिलने वाली महंगी खाद, बीज, बिजली, पानी व कृषि यंत्र खेती एवं किसानी को, बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही है। किसानों का फसल कभी सुखा तो कभी अतिवृष्टि का भेंट चढ़ जाता है।

ऐसी स्थिति में सरकार को किसानों का कर्ज माफ, फसलों पर एमएसपी, नि:शुल्क बिजली, पानी, खाद, बीज, कृषि यंत्र मुहैया कराकर खेती- किसानी को बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

सभा के अंत में किसानों ने, जमीन सर्वे एवं दाखिल खारिज में व्याप्त भ्रष्टाचार का जिम्मेवार जदयू- भाजपा सरकार को बताते हुए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूतला फूंककर विरोध जताया।

सभा को राजदेव प्रसाद सिंह, सुरेश सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, कुशेश्वर शर्मा, मनोज ठाकुर, उपेंद्र शर्मा, वार्ड पार्षद मुकेश मेहता, विंदेश्वर राय, सुधीर राय, हरेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *