
अरविन्द कुमार व अमित कुमार:[ समस्तीपुर ] समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य पथ पर, विभूतिपुर थाना अंतर्गत सीमान चौक पर, किसी अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर, एक बाईक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे डायल नंबर 112 की टीम ने आनन-फानन में इलाज के लिए, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया।

जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की देर रात करीब 1 बजे मौत हो गयी।

मृत बाईक सवार युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के, सिंघियाघाट उत्तर पंचायत स्थित वार्ड 05 निवासी, राम उदगार राम के 32 वर्षिय पुत्र शंकर राम के रूप में की गई है। युवक की मौत की पुष्टि होने के बाद विभूतिपुर पुलिस ने, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

उधर घटना की सूचना मिलते ही, मृतक के परिवार के लोगों का सदर अस्पताल पहुंचाना शुरू हो चुका है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि, मृतक शंकर राम शुक्रवार 19 जुलाई की शाम करीब 7 बजे, अपने किसी घरेलू काम से, बाईक लेकर घर से थोड़ी दूर पर स्थित चौक पर गया था।
जहां से वापस घर लौटने के दौरान, किसी तेज गति चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना डायल नंबर 112 को दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची डायल नंबर 112 की टीम ने, घायल युवक को गंभीर अवस्था में ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया।
जहां उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने, बेहतर चिकित्सा लाभ के लिए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल समस्तीपुर में इलाज के दौरान, शुक्रवार 19 जुलाई की देर रात ही उसकी मौत हो गई।
हालांकि उक्त युवक का शव पोस्टमार्टम के ईंतजार में, करीब 12 घंटों तक, सदर अस्पताल समस्तीपुर के आपातकालीन विभाग के ओटी में युं ही पड़ा रहा। अंत में नगर थाने की पुलिस ने उक्त शव का अंत्यपरीक्षण पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, तब जाकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा सका।
इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष विभूतिपुर आनंद कश्यप ने बताया कि, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परीजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक कोई आवेदन नही मिला है। आवेदन मिलने के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।







