???? बिग ब्रेकिंग: दारोगा जी को लापरवाही पड़ी भारी, 03 दर्जन से भी अधिक कांडों का प्रभार नही सौंपने वाले दारोगा के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[ समस्तीपुर ] मुफ्फसिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने, मुफस्सिल थाना में कुछ माह पुर्व पदस्थापित दारोगा संजय कुमार मंडल के खिलाफ, मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए विभिन्न घटनाओं से संबंधित कांडों का प्रभार नहीं सौंपें जाने के कारण उनके खिलाफ, जिला के मुफस्सिल थाना में, थानाध्यक्ष मुफ्फसिल पिंकी प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद का बताना है कि, दारोगा संजय कुमार मंडल पहले मुफ्फसिल थाने में पदास्थापित थे। वर्तमान समय में उनका स्थानांतरण पूर्णियां जिला बल में हो गया है। स्थानांतरण के काफी दिन बीत जाने के बाद भी, उन्होंने अभी तक मुफ्फसिल थाना में दर्ज करीब 03 दर्जन से भी अधिक कांडों का प्रभार तक नहीं सौंपा है।

जिसके कारण उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है। जिन कांडों का प्रभार उनके द्वारा नही सौंपी गयी है, उसमें हत्या, लूट जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि, जब यह मुफस्सिल थाना से नगर थाना समस्तीपुर में, डायल नंबर 112 में प्रतिनियुक्त किए गए थे तो, उस समय भी उन्हें मुफस्सिल थाना के कांडों का प्रभार सौंपने के लिए, पुलिस निरीक्षक के कार्यालय ज्ञापांक-518/23, 370/23, 329/23 के माध्यम से सूचित किया गया था, साथ ही वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा भी आदेशित किया गया था।

यही नहीं उनके मोबाइल नंबर पर भी कई बार कॉल करके कांड का प्रभार सौंपने का अनुरोध किया जा चुका है, बाबजूद उनके द्वारा मुफ्फसिल थानाध्यक्ष व वरीय पदाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए, कांडों का प्रभार नहीं सौंपा गया, जो एक अपराध है।

इतना ही नही वह अपने साथ सभी संबंधित सरकारी दस्तावेज भी लेकर चले गए हैं। जिसके कारण उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की सुसंगत धाराओं के तहत आरोपित करते हुए, उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने यह भी बताया कि, पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी, एसआई संजय कुमार के खिलाफ डीजीपी कार्यालय पटना को यह सूचना दी गयी है कि, एसआई संजय कुमार का स्थानांतरण समस्तीपुर से पूर्णिया हो जाने के बाद उन्होंने, पूर्णिया पुलिस मुख्यालय में योगदान तक नही किया है।

आपको बता दें कि, जिस तरह से कार्रवाई की जा रही है, दारोगा संजय कुमार की परेशानी बढ़ना निश्चित हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *