
अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[समस्तीपुर] लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आसन्न, लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र व उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में, चुनाव कार्यों में उपयोग किये गए वाहन स्वामियों से अनुरोध करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल ने कहा है कि,
वैसे सभी वाहन स्वामी जो जिला के उजियारपुर व समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में हुए चुनाव में अपना वाहन उपयोग में दिए हैं, और अपना लॉगबुक जमा नही किए हैं, वह अपना लॉगबुक ज़िला परिवहन कार्यालय में 90 दिनों के अंदर निश्चित रूप से जमा कर देंगे,
ताकि चुनाव कार्य में उपयोग किए जाने वाले वाहन का मुआवजा भुगतान ससमय किया जा सके। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव दिवस के 90 दिनों तक लॉग बुक कार्यालय में जमा नहीं होने पर, मुआवजा राशि के भुगतान में होने वाली किसी भी प्रकार की देरी के लिए वाहन स्वामी स्वयं जिम्मेवार होंगे।








