
अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/बंगरा:[ समस्तीपुर] बंगरा थाना क्षेत्र के कुबौलीराम गांव में एक पुत्र ने अपने ही पिता को चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे आनन-फानन में ईलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए, बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति की गंभीर अवस्था को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के कुवौलीराम गांव निवासी, भोला मांझी के 40 वर्षिय पुत्र मनोज मांझी के रूप मे की गयी है।
घटना शुक्रवार 26 जुलाई की सुबह की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंगरा थाना क्षेत्र के कुबौलीराम गांव निवासी, मनोज मांझी का अपनी पत्नी सीता देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था।
इसी दौरान घर के बाहर पेड़ के नीचे सो रहे, घायल व्यक्ति मनोज मांझी व सीता देवी के बेटे को किसी नींद से जगा दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे मनोज मांझी के बेटे ने, मनोज मांझी पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें मनोज मांझी बुरी तरह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े।
जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए, सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर ईलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद घायल व्यक्ति का आरोपी पुत्र घटनास्थल से फरार बताया जा रहा है।
वहीं इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी के लिए जब, बंगरा थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गयी तो, उनका मोबाइल नंबर आउट ऑफ नेटवर्क कवरेज एरिया रहने के कारण उनका पक्ष नही जाना जा सका।







