???? बिग ब्रेकिंग: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह उजियापुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने दलसिंहसराय 32 नंबर रेलवे गुमटी पर ROB निर्माण के मुद्दे को, बिहार विधानसभा में उठाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार व अमित कुमार:[ समस्तीपुर] शुक्रवार 26 जुलाई को बिहार विधानसभा में, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार मेहता ने, गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से, दलसिंहसराय के 32 नंबर रेलवे गुमटी पर, ROB निर्माण का मुद्दा उठा कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, 08 माह पूर्व उनके कैबिनेट मंत्री रहते हुए, दलसिंहसराय के 32 नंबर रेलवे गुमटी पर प्रस्तावित, ROB निर्माण की स्वीकृति दी गई थी।

उक्त रोड ओवर ब्रिज में तत्कालीन महागठबंधन की सरकार द्वारा 70% तथा, केन्द्र सरकार के द्वारा 30% की राशि की स्वीकृति दी गई थी।

उक्त रोड ओवर ब्रिज ROB के अभी तक नही बनने से, तीन प्रखंडों के लोगों को, तथा अन्य यातायात के साधनों को, आधा-आधा घंटा तक लगातार अवरोधित यात्रा करनी पड़ती है।

इसलिए जनहित में उक्त ROB के कार्यारंभ अतिशीघ्र कराने की मांग, स्थानीय विधायक ने बिहार विधानसभा में सरकार से की है। इस आशय की जानकारी जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *