???? बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल के जमीन को भाजपा नेता मनोज गुप्ता व अन्य के द्वारा किए गए अवैध कब्जे से मुक्त कराने को लेकर, नागरिक मंच, आइसा व आरवाईए ने समाहरणालय गेट पर किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[समस्तीपुर] सदर अस्पताल की जमीन को भाजपा नेता मनोज गुप्ता एवं अन्य लोगों के द्वारा किए गए अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर नागरिक मंच, आइसा, आरवाईए आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार 27 जुलाई को जुलूस निकालकर समाहरणालय गेट पर जमकर प्रदर्शन किया।

सरकारी बस पड़ाव से नागरिक मंच, आइसा, आरवाईए आदि संगठन के कार्यकर्ताओं ने, जुलुस निकालकर “सदर अस्पताल के जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराओ, सदर अस्पताल का 4 एकड़ 71 डिसमिल जमीन पुरा करो, “मवेशी अस्पताल के जमीन की मापी कराकर अतिक्रमण मुक्त कराओ, आदि नारे लगाते हुए समाहरणालय गेट पर पहुंचा।

जहां जाकर यह जुलूस एक सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर अपने- अपने हाथों में लेकर लहरा रहे थे।

समाहरणालय गेट पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए, आरवाईए जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, जानकारी के अनुसार भाजपा नेता मनोज गुप्ता के द्वारा, सदर अस्पताल के चारदीवारी को तोड़कर, सदर अस्पताल के जमीन पर कब्जा कर सड़क निर्माण कर लिया गया है।

भाजपा नेता मनोज गुप्ता को भाजपा के कुछ सांसद और मंत्री का समर्थन प्राप्त है। जिसके कारण जिला प्रशासन अस्पताल की जमीन को मुक्त नहीं करा पा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कब्जे की जमीन की खुदाई कर जांच की जाएं तो, नीचे में अस्पताल का बाउंड्री वाल भी मिलेगा।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, भाजपा नेता मनोज गुप्ता ने सिविल सर्जन, अमीन, सीओ आदि को मिलाकर सदर अस्पताल के जमीन पर कब्जा जमाया है।

अगर जिला प्रशासन एवं सर्वदलीय जांच टीम के द्वारा, वैज्ञानिक तरीके से जांच कर कब्जे की जमीन को मुक्त नहीं करा पाती है तो, वहलोग आयुक्त, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, राज्य स्वास्थ्य समिति, चीफ़ सेक्रेटरी आदि को स्मार- पत्र देकर सड़क से सदन तक संघर्ष चलाने को बाध्य होंगे।

इस दौरान मौके पर मौजूद खेग्रामस के जिलाध्यक्ष उपेंद्र राय ने कहा कि, दलित- गरीब- फूटपाथियों को उजाड़ कर भगा देने वाली जिला प्रशासन, भाजपा नेता के समक्ष नतमस्तक हो गयी है, जिसकी चर्चा भी जिला में हो रही है।

उन्होंने जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराने अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी जिला प्रशासन को दिया। सभा समाप्ति के बाद, मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट कनीय अभियंता पथ प्रमंडल समस्तीपुर, अमित कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी के नाम संबोधित पत्र सौंपकर, अनुमंडलाधिकारी दिलीप कुमार से वार्ता कर मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद सभा समाप्ति की घोषणा की।

मौके पर सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह, आइसा के लोकेश कुमार, दीपक यदुवंशी, रविरंजन कुमार सिंह, धीरज कुमार, सुनील कुमार सिंह, नागरिक मंच के सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह, रेल विकास मंच के शत्रुध्न राय पंजी, अशोक कुमार, मोहम्मद अलाउद्दीन, बेबी खातुन, गणेश राय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *