
अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[समस्तीपुर] नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मुहल्ला के पास, बीते मई माह में एक युवक के साथ हुई मारपीट मामले में, नगर थाने की पुलिस द्वारा फर्द ब्यान लेने के दो माह बाद भी, प्राथमिकी दर्ज नही किए जाने के बाद पिड़ित युवक ने, जिला पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।
इस मामले से संबंधित जानकारी मिडिया को देते हुए, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर जितवारपुर निवासी राहूल कुमार ने बताया कि, वह 30 मई 2024 को अपने घर से दवा लेने समस्तीपुर जा रहे थे। इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र स्थित अनुरूप सिनेमा हॉल से करीब 5 सौ मीटर पीछे, समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित, एक दुकान पर वह अपना मोबाइल रिचार्ज कराने चला गया।
इसी दौरान रिचार्ज दुकान पर पहुंचे, करीब आधा दर्जन असामाजिक तत्वों ने उन्हें घेरकर लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सुचना मिलने के बाद, उनके परिजन तथा स्थानीय लोगों ने उसे ईलाज़ के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां 31 मई को नगर थाने के पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार ने, उनका फर्द बयान लेकर नगर थाना भेजा था, लेकिन आज उस फर्दब्यान के दो माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी, नगर थाने की पुलिस ने उक्त मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नही किया है।
इस दौरान उक्त युवक ने यह भी बताया कि, अगर इस मामले में नगर थाना के द्वारा अविलंब प्राथमिकी दर्ज नही की जाती है तो, वह न्याय के लिए समस्तीपुर एसपी व डीआईजी दरभंगा को भी आवेदन की प्रति उपलब्घ कराएंगे।








