???? बिग ब्रेकिंग: सरायरंजन थाना के नए थानाध्यक्ष बनी सिम्पी कुमारी, बिथान की कमान राजू कुमार के हवाले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने सरायरंजन थाना सहित कई अन्य थानों में भी नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी है। इस क्रम में सरायरंजन थाना के अपर थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी को, सरायरंजन थाना का ही थानाध्यक्ष बना दिया गया है।

वहीं दुसरी तरफ लड़झाघाट थाना में अपर थानाध्यक्ष के रूप में तैनात राजू कुमार को बिथान थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी क्रम में मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार झा कल्याणपुर थाने में अपर थानाध्यक्ष की कमान संभालेंगे, तथा कल्याणपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रभूषण कुमार को मुफस्सिल थाने का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

आपको बता दें कि, सरायरंजन थाना के पूर्व थानाध्यक्ष रविकांत कुमार को, कार्य में लापरवाही बरतने के कारण विगत दिनों समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल थानाध्यक्ष के पद से हटा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!