
अरविन्द कुमार/शिव उदय सिंह:[दलसिंहसराय] जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत रामपुर जलालपुर गांव स्थित एक निजि बीएड कॉलेज परिसर में, कॉलेज के एकाउंटेंट मोहम्मद जाबिर हुसैन अंसारी के आकस्मिक निधन पर, शोक सभा का आयोजन किया गया।

आयोजित इस शोकसभा में महाविद्यालय परिवार के द्वारा दिवंगत मोहम्मद जाबिर हुसैन अंसारी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हंए उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गयी। इस दौरान 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी किया गया। शोक सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि, मोहम्मद जाबिर एक कर्मठ एवं व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उनका काम के प्रति समर्पण भाव व उनका मैत्रीपूर्ण स्वभाव महाविद्यालय परिवार कभी भूल नहीं पाएगा।

मोहम्मद जाबिर का आकस्मिक निधन महाविद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इससे पूर्व महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत पंकज ने, मोहम्मद जाबिर के बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 13, हर्रख स्थित उनके निवास स्थान पर जाकर, उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। ज्ञात हो कि मृतक मोहम्मद जाबिर कॉलेज के साथ साथ, बेगुसराय के एक विधायक के बेगुसराय स्थित होटल का काम भी देखते थे।
जहां से गुरुवार की रात अपना काम खत्म कर स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। जहां जाने के क्रम में हर हर महादेव चौक के समीप, एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक 30 फिट दूर एक ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर जा गिरे, जिससे अत्यधिक चोट लगने की वजह से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।
श्रद्धांजलि सभा में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ निर्मल कुमार चंचल, डॉ सविता कुमारी, केशव चौधरी, सत्यम कुमार, उमाशंकर चंदन, मुकेश राय, डीएलएड विभागाध्यक्ष मोहम्मद इमामुद्दीन, राजेश कुमार गिरी, कुमारी दीपा, रूपम कुमारी, योगेश कुमार, हसन राजा अंसारी, सर्वेश सुमन, अनिल कुमार प्रभात, नीलम कुमारी, कार्यालय अधीक्षक पल्लव पारस, मीडिया इंचार्ज रूपक कौशल, रश्मि रोजी, दिनेश मिश्रा, अजय शर्मा, संतोष सुमन, श्वेता कर्ण, पंकज गुप्ता, किरण चौधरी, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, बिरजू पासवान, पप्पू कुमार सहित बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षु छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।







