Samastipur: समस्तीपुर विकास मंच ने बुजुर्गों को किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] रेलवे ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय नेता स्वर्गीय एसके ठाकुर की स्मृति में, समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा रविवार 04 अगस्त को उनके आवास पर ही सम्मानित किया गया।

इस दौरान स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि, सह समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर ने पाग, माला, चादर, बेंत, किताब, कलम तथा मोमेंटो देकर, करीब आधा दर्जन से अधिक बुजुर्गो को सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालो में वरीय समाजसेवी रामवरण राय तथा राम उदगार राय आदि शामिल रहे। इस दौरान समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हम सब कुछ बदल सकते हैं, लेकिन पूर्वज नहीं। हम उन्हें छोड़कर इतिहास बोध से कट जाते हैं, और इतिहास बोध से कटे समाज जड़ों से टूटे पेड़ जैसे सूख जाते हैं।

जिस परिवार व समाज में बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता, उस परिवार तथा समाज में सुख, संतुष्टि और स्वाभिमान नहीं आ सकता।

मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, राजेश कुमार, मनोज कुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू, प्रोफेसर डॉ रजनीश कुशवाहा, राकेश मिश्रा, उमेश कुमार, संटू कुमार, संतोष यादव, रविआनंद, तबरेज अमन उर्फ चुन्नू , उज्ज्वल कुमार, उत्कर्ष कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी