
अरविन्द कुमार/अमित कुमार [उजियारपुर] जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 01 में, षष्ठम वित्त मद के तहत दिनेश राय के घर के निकट से, प्रमोद सदा के घर तक 510 फिट में 09 लाख 8 हजार की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास, लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति, मोहम्मद रिजवी उर्फ भाईजान ने, गुरुवार 08 अगस्त को शिलान्यास स्थल पर नारियल फोड़कर किया।

इस दौरान मुखिया पति मोहम्मद रिजवी उर्फ भाईजान ने, सड़क निर्माण के लिए तैयार किए गए सामानों का खुद जायजा लिया, तथा सड़क निर्माण में सहयोग के दौरान, उन्होंने राजमिस्त्री को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

इस दौरान लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद रिजवी उर्फ भाईजान ने बताया कि, लखनीपुर महेशपट्टी के वार्ड संख्या 01 स्थित यह सड़क, पंचायत के सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है।

इस सड़क पर से रोजाना हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। समस्तीपुर जिला मुख्यालय सहित मुसरीघरारी, ताजपुर व पटना आदि जाने के लिए लोग इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं, जो विगत करीब 10 वर्षों से जर्जर अवस्था में था।
जिसके कारण पंचायत के साथ-साथ अन्य गांव के लोगों को भी आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब इस सड़क के बन जाने से, पंचायत के साथ-साथ आसपास के गांव के लोगों को भी आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
मौके पर उपमुखिया पति अरविंद कुमार राय, स्थानीय समाजसेवी अनिल कुमार राय, राजीव कुमार राय, प्रमोद सदा, रामवृक्ष सदा, सुरेंद्र सदा, रामदयाल सदा, तथा संजीत सदा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।







