नसीब लाल झा:[ मुसरीघरारी] जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत, समस्तीपुर मुसरीघरारी पथ पर हरपुर एलौथ गांव के पास, शुक्रवार 09 अगस्त की देर शाम हुई भीषण सड़क हादसे में, एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

घटना उस वक्त हुई जिस समय मृतक सड़क पार कर रहा था। इधर सड़क हादसे में युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने, मृत युवक के शव को समस्तीपुर मुसरीघरारी मुख्य पथ पर रखकर सड़क जाम कर दिया।
उधर सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना मुसरीघरारी पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस ने, काफी जद्दोजहद के बाद स्थानीय लोगों को तथा मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, तथा सड़क जाम समाप्त करवाया, तत्पश्चात मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां रघुकंठ रामपुरा वार्ड 46 निवासी, नारायण दास के 20 वर्षिय पुत्र सुरेश दास के रूप में की गयी है। घटना के बाद से मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।







