???? बिग ब्रेकिंग: बिहार के एक राजनितिक दल का जिला सचिव निकला शराब धंधेबाज, उत्पाद विभाग की छापेमारी में घर से मिला 96 बोतल विदशी शराब, धंधेबाज नेताजी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार: [उजियारपुर] जिले की उत्पाद पुलिस ने उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव में, रविवार 11 अगस्त को छापामारी कर एक राजनितिक दल के नेता को 72 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान, उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मध्य पंचायत स्थित वार्ड 01 निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी सिंह के 40 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार उर्फ कमलेश कुशवाहा के रूप में की गयी है।

इस बाबत जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मध्य पंचायत के वार्ड संख्या 01 के रहने वाले, कमलेश कुशवाहा नाम का एक व्यक्ति, काफी दिनों से अवैध विदेशी शराब का कारोबार कर रहा है।

सुचना मिलने के बाद जब सूचना का सत्यापन करने, उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मध्य पंचायत स्थित, उक्त धंधेबाज के घर पहुंचे तो, सुचना सत्य पाया गया। इस दौरान शराब धंधेबाज कमलेश कुमार उर्फ कमलेश कुशवाहा के घर से, 96 बोतल में बंद कुल 72 लीटर ब्लैक टाइगर नाम का विदेशी शराब बरामद करते हुए, शराब धंधेबाज कमलेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

जिससे पुछताछ किया जा रहा है। आपको बता दें कि गिरफ्तार व्यक्ति वैसे राजनितिक दल के जिला सचिव बताए जा रहे हैं, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अभी तक कुल तीन राजनितिक दल का विलय अन्य दलों में कर चुका है, और उस राजनितिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्सर बिहार के काराकट लोकसभा क्षेत्र से अपना किस्मत आजमाता रहा है।

हालांकि कमलेश कुमार उर्फ कमलेश कुशवाहा के घर से विदेशी शराब मिलने और उसकी गिरफ्तारी के बाद उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *