अरविन्द कुमार:[ दलसिंहसराय] दलसिंहसराय की डीसीएलआर सविता कुमारी को पत्रकार सुदर्शन चौधरी ने मानहानि का नोटिस भेजा है।

04 पेज का यह नोटिस सुदर्शन चौधरी के वकील की ओर से डीसीएलआर सविता कुमारी को 10 लाख रूपए की मानहानि का नोटिस भेजा गया है।

सुदर्शन चौधरी के वकील द्वारा भेजे गए नोटिस के मुताबिक, डीसीएलआर दलसिंहसराय सविता कुमारी ने पत्रकार सुदर्शन चौधरी पर कई झूठे आरोप लगायी है, तथा पत्रकार के लिए अमर्यादित भाषा का उपयोग भी की हैं।

डीसीएलआर सविता कुमारी के इस तरह के बयान व अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल किए जाने से पत्रकार सुदर्शन चौधरी के छवि, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान की हानि हुई है।
जिसकी भरपाई के लिए डीसीएलआर सविता कुमारी को 10 लाख की मानहानि की नोटिस भेजी गयी है।
Post Views: 733







