???? बिग ब्रेकिंग: वर्षों की प्रतीक्षा हुई पुरी, 17 लाख की लागत से कब्रिस्तान तक बनने वाली पीसीसी सड़क का मुखिया जी ने किया शिलान्यास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ उजियारपुर ] उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत गावपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में वार्ड संख्या 01 स्थित कब्रिस्तान की ओर जाने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास, स्थानीय मुखिया अजय कुमार ने नारियल फोड़कर किया।

इस दौरान मौके पर मौजूद गावपुर मुखिया अजय कुमार ने बताया कि, करीब 100 वर्षों से भी अधिक समय से यह कब्रिस्तान यहां पर है, और यहां स्थायी रूप से रहने वाले लोगों के घरों में किसी का ईंतकाल होने पर इसी कब्रिस्तान में उक्त शव को दफनाने के लिए लाया जाता था।

जहां ले जाते समय स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी। स्थानीय लोगों की इन्हीं परेशानियों देखते हुए, षष्ठम वित्त मद की राशि 17 लाख 21 हजार 8 सौ 36 रूपए की लागत से, मोहम्मद आरिफ हुसैन के घर से कब्रिस्तान तक कुल 1050 फीट लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

इस सड़क के बनने से हजारों की आबादी को फायदा पहुंचेगा। वहीं मौके पर मौजूद गावपुर सरपंच मोहम्मद गजाली का बताना है कि, करीब 100 वर्षों से भी ज्यादा समय से यहां पर कब्रिस्तान है।

जहां इस ईलाके के हजारों की आबादी में से किसी का इंतकाल होने पर, इस कब्रिस्तान तक ले जाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस सड़क के बनकर तैयार हो जाने से ईलाके के सभी लोगों को काफी सहूलियत होंगी।

वहीं मौके पर मौजूद मोहम्मद दिलदार हुसैन का बताना है कि, इस सड़क के बनने से स्थानीय किसानों के साथ साथ इस कब्रिस्तान तक आने वाले लोगों को भी काफी सहूलियतें होंगी।

मौके पर गावपुर मुखिया अजय कुमार, गावपुर सरपंच मोहम्मद गजाली, मोहम्मद जसीम, पंचायत सचिव शिव नारायण पासवान, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद भोला नदाफ, श्रवण सिंह, मोहम्मद आशिक, मोकील नदाफ, दिलदार हुसैन, अख्तर हुसैन सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *