???? बिग ब्रेकिंग: 02 ग्राहक सेवा केन्द्र (CSP) 01 ज्वेलरी दुकान व 01 कपड़ा दुकान में भीषण चोरी, लाखों का सामान व नकदी ले उड़े चोर, घटना से ईलाके में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[समस्तीपुर] मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के पटोरी रोड स्थित आजाद हिंद कॉम्प्लेक्स परिसर में, बीते रात को अज्ञात चोरों के द्वारा दो सीएसपी सहित एक ज्वेलरी दुकान व एक कपड़े की दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम देते हुए, लाखों रुपए मूल्य के सामानों व नकदी की चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

चोरी के घटना की जानकारी सीएसपी संचालक, ज्वेलरी दुकानदार तथा कपड़ा दुकानदार को उस समय हुई, जब स्थानीय लोगों ने फोन पर इसकी सूचना सभी दुकानदारों को दिया। घटना बीते रात को करीब 12:00 बजे के बाद की बताई जा रही है। उधर घटना की सूचना मिलते हैं मुसरीघरारी पुलिस सदल-बल घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के पटोरी रोड सब्जी मंडी के पास स्थित, आजाद हिंद कॉंप्लेक्स में संचालित बैंक ऑफ़ बरौदा के सीएसपी संचालक सुधीर कुमार पाल, श्री ज्वेलर्स संचालक सुनील कुमार साह यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के संचालक मोहम्मद सरफराज, तथा ए-वन फैंसी वस्त्रालय के संचालक अन्य दिनों की भांति, सोमवार 12 अगस्त की देर शाम को भी करीब 9:00 बजे अपनी अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए।

सुबह में स्थानीय लोगों के द्वारा फोन पर सूचना दी गई की आजाद हिंद कॉम्प्लेक्स परिसर के कुछ दुकानों में चोरी की घटना हुई है। जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि, उनलोगों के सीएसपी व मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है।

जिसके बाद वह लोग अपने-अपने दुकान पर पहुंचे, तब जाकर उन लोगों को ज्ञात हुआ कि, उन लोगों के दुकानों में व सीएसपी में चोरी हो चुकी है। वैसे इन सभी दुकानों में कितने की चोरी हुई है, इसका खुलासा अभी नही हुआ है। हालांकि पिड़ित दुकानदार व सीएसपी संचालक का बताना है कि, चोरी की गयी सामानों की सूची अभी तैयार नहीं की गयी है। जिसके कारण कितने की चोरी हुई बताना मुश्किल है। उधर स्थानीय पुलिस घटना के बाद से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज की मदद से घटना की छानबीन मे जूट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वाहन देने वाले वाहन मालिकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन! मुआवजा का भुगतान नहीं मिलने से भड़के वाहन मालिकों ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतला का किया दहन! जिला का चक्का जाम करने की दी चेतावनी