Samastipur: भाकपा-माले ने जनसंवाद कार्यक्रम का किया आयोजन, सैकड़ों लोग रहे मौजूद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[ ताजपुर ] ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के मुर्गियाचक में, मंगलवार 13 अगस्त को भाकपा माले के बैनर तले, जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जनसंवाद की अध्यक्षता मोहम्मद कादीर ने किया। जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि, दलितों व गरीबों से संबंधित योजनाओं के साथ साथ, विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी कार्यालयों में लूट व भ्रष्टाचार व्याप्त है।

इस दौरान उन्होंने जनसंवाद के माध्यम से, दिल्ली की तरह प्रत्येक परिवारों को 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देने, सरकारी राशन दुकान के माध्यम से दाल, तेल, चीनी आदि देने, गरीबों का खून चुसने वाला प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने आदि की मांग की।

बतौर मुख्य वक्ता जनसंवाद को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, घोषणानुसार केंद्र एवं राज्य सरकार सभी भूमिहीनों को वासभूमि एवं पक्का मकान देने, गरीबों को लघु उद्यमी योजना के तहत 2-2 लाख रूपये देने, 70 हजार से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाने, मनरेगा में काम देने, विधवा, बृद्धा एवं दिव्यांग को 4 हजार रूपए की मासिक पेंशन देने की व्यवस्था करें।

श्री सिंह ने अपने इन्हीं मांगों के समर्थन में, 22 अगस्त को अस्पताल चौक से जुलूस निकालकर अंचल-प्रखंड पर आहूत धरना-प्रदर्शन को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने की अपील उपस्थित जनसमूहों से किया।

मौके पर मोहम्मद शकील, सुखिया खातुन, अर्जुन कुमार, संजीव राय, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद सितारे, जहाना खातुन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।