???? बिग ब्रेकिंग: मुखिया पुत्र ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर निकाला तिरंगा यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: [समस्तीपुर] आजादी के इस महापर्व के उपलक्ष्य पर, बुधवार 14 अगस्त को उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चांदचौर मध्य पंचायत के शंकर चौक से, चांदचौर मध्य पंचायत के मुखिया पुत्र रणवीर चौरसिया ने, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाला।

इस दौरान चांदचौर मध्य पंचायत के शंकर चौक से निकल गई यह तिरंगा यात्रा, एनएच-28 के पीर स्थान चौक, काली मंदिर चौक, बहिरा चौड़ से होते हुए सातनपुर चौक तक पहुंचा, जहां से पुनः शंकर चौक पर आकर समाप्त हो गया।

इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में बाईक सवार स्थानीय गांव के युवाओं ने भी भाग लिया। मौके पर मौजूद चांदचौर मध्य पंचायत के मुखिया पुत्र रणवीर चौरसिया ने, तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि,

जब हमारा देश गुलाम था, तब अंग्रेजों ने भारत के लोगों पर काफी अत्याचार किया था। उसके बावजूद भी देश के बहादुर महापुरुषों ने, अपना बलिदान देकर भारत देश को आजादी दिलाई।

इसलिए स्वतंत्रता दिवस का यह दिन अपने आप में गौरव महसूस करने का दिन है।

मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलकांत राय, चांदचौर मध्य पंचायत के मुखिया छोटू कुमार, सुनील चौधरी, मुरारी चौधरी, भोला कुमार, धर्मनाथ कुमार, रविन्द्र कुमार, गोलू कुमार, राजू चौरसिया, धीरज कुमार,  मिथिलेश सदा, अजित चौरसिया, दिलीप झा, कुंदन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *