अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ नगर थाना ] नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मुहल्ला स्थित, जिले के एक चर्चित डॉक्टर के नर्सिंग होम में अपना ईलाज कराने पहुंचे, एक अधेड़ व्यक्ति की मौत, उसके क्लीनिक में हीं हो गयी।

जिसे उक्त निजी क्लीनिक वालों के द्वारा, मोहनपुर स्थित एक अन्य निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भेजा गया। जहां मृतक को देखते ही उक्त निजि क्लिनिक वालों ने सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दे दी। जिसके बाद एंबुलेंस चालक ने उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर में ईलाज के लिए भर्ती कराया।
जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक को सदर अस्पताल लेकर आया एंबुलेंस चालक भी एंबुलेंस सहित फरार हो गया। मृतक अधेड़ व्यक्ति की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के दुबहा पंचायत स्थित अदलपुर गांव के वार्ड 01 निवासी, बदलू राय के 55 वर्षिय पुत्र देवेंद्र राय के रूप में की गयी है।
उधर घटना की सुचना मिलने के बाद, सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने, इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने, मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया।
उधर घटना के बाद उक्त डॉक्टर कर्मी सहित अपने क्लिनिक में तालाबंदी कर फरार हो गया। घटना घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, मृतक अहले सुबह करीब 8 बजे, मोहिउद्दीननगर थाना स्थित अपने घर से समस्तीपुर के काशीपुर मुहल्ला स्थित, हड्डी व नस रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर के निजी क्लीनिक पर इलाज कराने पहुंचे थे।
जहां से दिन के करीब 10:15 बजे डॉक्टर के यहां काम करने वाले राजेश नाम के किसी व्यक्ति ने, उन्हें फोन करके बताया कि उनके चाचा बेहोश होकर गिर पड़े हैं। फिर 5 मिनट बाद उसी नंबर से उसी युवक ने फोन करके बताया कि, उनके चाचा का पुरा शरीर ठंडा पड़ चुका है।
दुसरी बार कॉल करने के ठीक 5 मिनट के बाद उसी व्यक्ति ने फिर फोन करके बताया कि, उनके चाचा की मौत हो चुकी है, और उन्हें सदर अस्पताल में रखा गया है। जब वह लोग सदर अस्पताल पहुंचे तो, मृतक को आपातकालीन विभाग के एक वार्ड में रख दिया गया था।
हालांकि उस जगह पर फोन करने वाला व्यक्ति भी मौजूद नहीं था। जब वह लोग उस निजि क्लीनिक पर पहुंचे तो डॉक्टर सहित सभी कर्मचारी नर्सिंग होम में ताला बंद करके फरार था। फोन करने पर डॉक्टर फोन तक रिसीव नही कर रहा है।
मृतक के परिजनों ने आशंका जाहिर करते हुए कहा है कि, गलत इंजेक्शन दिए जाने के कारण उनके चाचा की मौत हो गई है। वही संबंध में जानकारी के लिए जब, आरोपी डॉक्टर के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो, उनका नंबर आउट ऑफ नेटवर्क कवरेज एरिया रहने के कारण, उनका का पक्ष नहीं जाना जा सका।







