Samastipur: हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत 22 अगस्त को होने वाले प्रखंड-अंचल घेराव को लेकर भाकपा माले ने की बैठक, दर्जनों लोग रहे मौजूद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ ताजपुर] ताजपुर प्रखंड के मुर्गियाचक में, भाकपा माले ने हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत 22 अगस्त को, ताजपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय पर होने वाले विशाल प्रदर्शन को लेकर, एक बैठक का आयोजन किया।

जिसमें 6 हजार रूपये से कम मासिक आय का प्रमाण पत्र बनाने, तथा 5 डिसमिल जमीन पक्का मकान के लिए फार्म भी भरा गया, तथा इस  प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में शामिल होने का भी निर्णय लिया गया।

इस प्रदर्शन में मनरेगा में 2 सौ दिन काम देने, दाखिल-खारिज, एलपीसी, परिमार्जन में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन 4 सौ रुपये से बढ़ाकर 3 हजार रुपये करने की मांग को भी जोरदार तरीके से उठाने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए, माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, जिस प्रकार जाति जनगणना के बाद नीतीश कुमार जी ने आर्थिक सर्वे के आधार पर, बिहार में 94 लाख परिवार जो 6 हजार रुपए से कम मासिक आय में अपना जीवन जी रहे हैं, उनके आर्थिक उत्थान के लिए 2-2 लाख रुपये प्रति परिवार देने का वादा किए थे।

इसमें 6 हजार रूपये का मासिक प्रमाण-पत्र मांगा जा रहा है लेकिन अंचल 6 हजार से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाने को तैयार नहीं है। इन तमाम मुद्दों पर प्रशासन से शासन तक को घेरा जाएगा। मौके पर मोहम्मद गुलाब, रूकसाना प्रवीन, मोहम्मद शकील, मोहम्मद सितारे, रुकसार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *