???? BIG NEWS: बखरी इंग्लिश स्मार्ट जोन एंड शांति इंफोसिस कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमन कुमार पाठक:[खगड़िया] जिले के बखरी में बखरी इंग्लिश स्मार्ट जोन एंड शांति इंफोसिस कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर बखरी के परिसर में, रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर इस संस्थान में अध्ययनरत दर्जनों बच्चों ने भाग लिया, और रक्षाबंधन के महत्व को समझा। इस दौरान मौके पर मौजूद शिक्षकों ने रक्षाबंधन के इस त्योहार पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, रक्षाबंधन का यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ता का प्रतीक है।

इस दिन बहनें अपने भाई के कलाई में राखी बांधती है, और भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं। कोचिंग में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को इस पर्व के पीछे के महत्व को भी समझाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रक्षा बंधन से संबंधित गीतों के साथ की गयी।

इस दौरान बच्चों ने बड़े ही रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। वहीं कोचिंग के संचालक प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि, भारत त्योहारों का देश है। इन्ही त्योहारों में से एक है रक्षाबंधन, जो भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है।

इस अवसर पर संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं ने, अपने सहपाठी छात्रों की कलाई पर राखी बांध बांधकर, भाई बहन के प्रेम को दर्शाया।

मौके पर शिक्षकों में शंकर कुमार, अशोक कुमार प्रियदर्शी, अजीत कुमार, सुभाष कुमार, बलराम कुमार, संदीप कुमार, आलोक कुमार सहित सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network