???? बिग ब्रेकिंग: दलसिंहसराय विशनपुर कांवरिया पथ पर हवाई फायरिंग करते 01 युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर किया उजियारपुर पुलिस के हवाले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/शिव उदय सिंह:[दलसिंहसराय] उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव स्थित मालती चौक के पास, कांवरिया पथ पर बुलेट सवार एक युवक ने अंधाधुंध हवाई फायरिंग कर इस रास्ते से गुजर रहे लोगों को दहशत में डाल दिया।

हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए, बुलेट सवार उक्त युवक को हथियार के साथ पकड़ लिया, तथा डायल नंबर 112 को इसकी सुचना दे दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची 112 की टीम ने, स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़े गए युवक को एक पिस्टल व गोली के साथ हिरासत में लेकर थाने लेती चली गयी।

स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़े गए युवक की पहचान, उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ गांव निवासी, महावीर राय के 26 वर्षीय पुत्र नितिश कुमार के रूप में की गयी है। वहीं इस घटना से संबंधित प्रेस वार्ता का आयोजन कर एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, सोमवार 19 अगस्त को अंतिम सोमवारी पर थानेश्वर मंदिर समस्तीपुर सहित, जिले के अन्य चर्चित मंदिरों में जल चढाने के लिए, रविवार 18 अगस्त की रात्रि में काफी सख्या में कावरियां श्रद्धालू, झमटिया गंगा घाट (बछवाड़ा) से जल लेकर जा रहे थे।

इसी दौरान सोमवार 19 अगस्त की अहले सुबह करीब 03.30 बजे के आसपास सुचना मिली कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव में, कावरियों के भीड़ में बुलेट पर सवार एक युवक हथियार लहराते हुए हवाई फायरिंग कर रहा है। जिसके कारण कांवरियों के बीच अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है।

सुचना मिलने के तुरंत बाद उजियारपुर पुलिस ने तत्क्षण कार्रवाई करते हुए, डायल नंबर 112 की गाड़ी के सहयोग से, उक्त हथियार लहराने एवं फायरिंग करने वाले युवक को, मौके पर से ही पिस्टल एवं गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस दौरान घटनास्थल के पास से एक खोखा भी बरामद किया गया है। वहीं गिरफ्तार युवक के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिन्दा कारतूस तथा एक एंड्रॉयड मोबाईल फोन बरामद किया गया है, साथ ही घटनास्थल से एक बुलेट बाईक भी बरामद किया गया है। इस दौरान मौके पर उजियारपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रमेश सिंह, सिपाही सुजीत कुमार, संतोष कुमार मंडल, तुलसी कुमार, शुभम कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी