अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[ताजपुर] ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के मोतीपुर में, भाकपा-माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में, ‘हक दो- वादा निभाओं’ अभियान चलाकर जनता से जनसंवाद किया गया।

इस दौरान 22 अगस्त को प्रस्तावित अंचल-प्रखंड पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर विचार- विमर्श किया गया।

वहीं दूसरी ओर प्रदर्शन में बड़ी भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से, नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्रों में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से चौक- चौराहे पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान माले नेताओं ने सभी गरीबों को 70 हजार रुपए का आय प्रमाण-पत्र बनाने, भूमिहीन को वासभूमि एवं पक्का मकान देने, प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने, सभी परिवारों को 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देने, ताजपुर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

इस दौरान किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, भाकपा माले लोकल सचिव राजदेव प्रसाद सिंह, आरवाईए के जिलाध्यक्ष आसिफ होदा, मो० एजाज, संजीव राय, मनोज कुमार सिंह, शंकर महतो आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।







