???? बिग ब्रेकिंग: घरेलू विवाद में हुई पीट-पीटकर हत्या मामले में 02 आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/शिव उदय सिंह:(दलसिंहसराय) विद्यापतिनगर थाना अंतर्गत बढ़ौना गांव में, 16 जून को स्थानीय गांव निवासी, दिनेश सदा की हुई पीट-पीटकर हत्या मामले का दलसिंहसराय एसडीपीओ ने सफल उद्भेदन करते हुए, घटना में शामिल दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार दोनों आरोपितों की पहचान मृतक के पड़ोसी, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी, स्वर्गीय फुलचंद सदा के पुत्र राजेश सदा व मनोज सदा के रूप में की गयी है।

उक्त जानकारी दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने, मंगलवार 27 अगस्त को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, दो माह पहले 16 जून को दिनेश सदा तथा राजेश सदा व मनोज सदा के बीच हुए घरेलू विवाद में, राजेश सदा व मनोज सदा ने दिनेश सदा की पीट-पीटकर हत्या कर दिया था, तथा गांव छोड़कर फिरार हो गया था।

जिसके बाद घटना के उद्भेदन में लगी टीम ने, प्राप्त मानवीय आसुचना व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बनी छापामारी दल में विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष फिरोज आलम सहित, पीटीसी राकेश कुमार, सिपाही मिथुन कुमार व अनिल पाल सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *