अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) जिले के विभिन्न सोशल मीडिया पर, विगत कुछ घंटों से कुछ विडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस विडियो में कुछ लड़के एक नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है।

वायरल हो रहे इस विडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि, करीब आधा दर्जन लड़के उक्त नाबालिक बच्ची को, मक्के की खेत में से जबरदस्ती खींच कर बाहर लाते हुए दिख रहा है, तथा पीटते हुए उक्त किशोरी को आगे तक लेते हुए जाते दिख रहा है। इस दौरान भीड़ में शामिल एक भी युवक उक्त किशोरी को बचाने की कोशिश तक करता हुआ नहीं दिख रहा है।

यहां तक की भीड़ में शामिल करीब आधा दर्जन युवक भी उस किशोरी के साथ मारपीट करने की कोशिश कर रहा है, तथा कुछ युवक किशोरी की पिटाई भी कर रहा है। बिहार की आवाज टीम ने जब वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई, तो पता चला की वायरल हो रहा है यह वीडियो उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के वार्ड संख्या 03 की है।

जहां के कुछ मनचले लड़के उक्त नाबालिग किशोरी पर गलत आरोप लगाकर जबरदस्ती बाल पकड़कर, तथा खींचकर मक्के की खेत में से बाहर निकालकर, मारते पीटते पगडंडी से होकर ले जा रहे हैं। जब उक्त नाबालिग बच्ची के द्वारा इसका विरोध किया गया तो, उक्त मनचले लड़कों ने उक्त किशोरी को वहीं खेत पर से ही, मारना पीटना शुरू कर दिया, तथा उसे गांव में लाकर उसके ही घर में रखकर बंधक बना दिया।

करीब 24 घंटों बाद रविवार 01 सितम्बर को जब उक्त नाबालिग किशोरी, अपने घर से बाहर शौच करने के लिए निकलना चाही तो, मारपीट करने वाले युवकों ने उसके साथ फिर से मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह किशोरी भागकर अपने घर के अंदर चली गयी, तथा इसकी सुचना डायल नंबर 112 को दिया।

इस संबंध में सुत्रों का बताना है कि, सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल नंबर 112 की टीम ने, पिड़िता किशोरी को ही डांट-फटकार दिया तथा, महिसारी गांव के एक जनप्रतिनिधी से मिलकर तथा बातचीत कर वापस लौट गया। वहीं बच्ची के साथ मारपीट करने वाले सभी युवक, उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी गांव वार्ड संख्या तीन के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हालांकि घटना के 48 घंटा से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी, उजियारपुर पुलिस को इस मामले की सुचना तक नही हैं। हालांकि बिहार की आवाज न्यूज पोर्टल, वायरल हो रहे इस विडियो क्लिप के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।








