Samastipur: “हक दो वादा निभाओ” अभियान फेज टू की शुरुआत में जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( उजियारपुर ) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर देसुआ पंचायत में, सोमवार 02 सितम्बर को भाकपा माले ने, “हक दो वादा निभाओ” अभियान फेज टू के तहत, जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों को, संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, भाजपा-जदयू की सरकार अपने नकारेपन के कारण, अपने वादा और घोषणाओं को पूरा करने में विफल साबित हो रही है।

राज्य में बढ़ती भ्रष्टाचार व गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ, जनाक्रोश तेज हो रहा है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बंद़ोपाध्याय कमिशन ने कहा था कि, बिहार में 22 लाख हेक्टेयर जमीन उपलब्ध है, जिसे गरीबों में बांटा जा सकता है। किन्तु उस कमिशन की रिपोर्ट को मुख्यमंत्री ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है, और अब भूमि सर्वे का नौटंकी खड़ा कर राज्य में नये विवाद को जन्म दिया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने, सभी गरीबों को दो दो लाख रुपए देने, 70 हजार से कम का आय प्रमाण पत्र निर्गत करने, पक्का मकान एवं 5 डिसमिल जमीन देने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, जीविका दीदीयों एवं स्वयं सहायता समूह के लोन को माफ करने, 200 यूनिट फ्री बिजली देने, उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं को साइकिल देने, प्राथमिक एवं मदरसा के छात्रों को पुस्तक और पोषाक देने सहित अन्य मांगों को लेकर, 23 सितंबर को उजियारपुर अंचलाधिकारी के समक्ष विराट प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता फूलबाबू सिंह ने कहा कि, भगवानपुर देसुआ का ग्रामीण बैंक भ्रष्टाचार में नहीं, बल्कि दलालों और बिचौलियों के गिरफ्त में फंसा हुआ हैं।

इस दौरान श्री सिंह ने यह भी कहा कि, एक दर्जन से अधिक महादलित महिलाओं व पुरुषों के नाम पर, तत्कालीन शाखा प्रबंधक के द्वारा, फर्जीवाड़ा करके उनके नाम पर ऋण का उठाव कर लिया गया, किन्तु ऋणी को ऋण की राशि नहीं मिली। हालांकि पैसों की जगह अब उनलोगों को करीब 40-45 वर्षों बाद राष्ट्रीय लोक अदालत की नोटिस मिलनी शुरू हो गयी है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक जल्द से जल्द एक टीम का गठन कर, जांचोपरांत समुचित कार्रवाई करे, अन्यथा भाकपा माले 19 सितंबर को भगवानपुर देसुआ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का घेराव करने को मजबुर होगी।

मौके पर फूलेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य तनंजय प्रकाश, राम सगुण सिंह, पूजा देवी, लखी देवी, वासुदेव मांझी, शकुंतला देवी, राज कुमार मांझी, उदन मांझी, प्रमिला देवी, मानित देवी, कैलाश मांझी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *