अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(रेल थाना) समस्तीपुर रेलवे स्टेशन परिसर में एक युवती से, एक वेंडर के द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि घटना की सुचना मिलने के कुछ घंटों बाद ही, दुष्कर्मी युवक को रेल पुलिस उपाधीक्षक समस्तीपुर ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वही पिड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले से संबंधित अग्रेतर कार्रवाई में जूट गयी है। गिरफ्तार दुष्कर्मी युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव निवासी, 30 वर्षिय मोहम्मद लाल के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 01 सितम्बर की देर रात को, मधुबनी ज़िले के सकरी थाना अंतर्गत एक गाँव की युवती, अपनी मां के डांट फटकार से नाराज होकर, अपने घर के पास वाली रेलवे स्टेशन, सकरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सवार हो गयी, तथा समस्तीपुर स्टेशन आ पहुँची।
जहां युवती को अकेला रेलवे स्टेशन पर चकलकदमी करता देख, मोहम्मद लाल नामक वेंडर उसे बहला फुसलाकर, प्लेटफार्म संख्या 04 के पूरब दिशा की ओर ले गया, तथा सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया, तथा पिड़िता को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़िता ने इसकी सुचना, प्लेटफार्म संख्या 04 पर ड्यूटी में तैनात रेल पुलिस के जवान को दिया। रेल पुलिस के जवान ने भी तत्काल इसकी सुचना अपने वरीय पदाधिकारियों को दिया। जिसके बाद रेल थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, पीड़िता के निशानदेही पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, तथा पिड़िता को मेडिकल जांच के लिए, सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
वहीं इस बाबत पूछे जाने पर रेल डीएसपी रौशन कुमार गुप्ता ने बताया कि, घटना घटित होने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए, अग्रेतर कार्रवाई में जूट गयी है।







