अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ उजियारपुर] जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र स्थित सातनपुर गांव के लोग अभी नींद के आगोश में ही थे कि, सातनपुर बाजार का ईलाका गुरुवार 05 सितम्बर की सुबह गोलियों की तरतराहट से थर्रा उठा।

गोलियों की तरतराहट की आवाज सुनकर सातनपुर के स्थानीय ग्रामीण के साथ – साथ बाजार के लोगों की भी नींद खुल गयी। जहां बाईक सवार 02 की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों नें, एक खाद दुकान को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची उजियारपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

हालांकि इस गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची उजियारपुर पुलिस, स्थानीय दुकानदार व पिड़ित दुकानदार से पुछताछ क, आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है। पिड़ित खाद-बीज दुकानदार की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला गांव निवासी, रामस्वरूप सिंह के पुत्र संजय कुमार सिंह के रूप में की गयी है।

उजियारपुर पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, गुरूवार की अहले सुबह सातनपुर बाजार की ज्यादातर दुकानें बंद थी तथा कुछ दुकानें खुली हुई थी। इसी दौरान उजियारपुर की तरफ से आए एक ही बाईक पर सवार दो की संख्या में बदमाशों ने, सातनपुर बाजार स्थित सातनपुर-उजियारपुर रोड में संचालित संजय कुमार सिंह के खाद बीज दुकान को निशाना बनाकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दे दिया, तथा घटना के बाद बाईक सवार दोनों बदमाश उजियारपुर की तरफ ही भाग निकले।
वहीं घटना के बाद से सातनपुर बाजार के सभी व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि घटना के संबंध में खाद बीज दुकानदार संजय कुमार सिंह कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है। वहीं स्थानीय लोग इस घटना को लेकर आपस में तरह तरह की बातें भी कर रहे हैं।
वहीं घटना के संबंध में स्थानीय समाजसेवी चंदन कुमार मिश्र का बताना है कि, वह अपने घर से उजियारपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक दूकान के आगे में दर्जनों लोगों को खड़ा देखकर वह भी रूक गए। जब जानकारी लिया तो पता चला कि, संजय सिंह नाम के एक व्यक्ति के दुकान पर, बाईक सवार अज्ञात बदमाशों के द्वारा, अंधाधुंध गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।
जिसके कारण दुकानदार के दुकान में लगे शटर में तीन छेद भी हो गया है। श्री मिश्रा ने यह भी बताया कि बदमाशों ने स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल बनाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पिड़ित दुकानदार घटना से संबंधित कुछ भी जानकारी मिडिया के लोगों से शेयर करना नही चाहता है।
घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी अपडेट की जा रही है। कृप्या पेज को Subscribe कर ईंतजार करें।







