???? BIG BREAKING: SSC की तैयारी कर रहे छात्र ने अवैध पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, ईलाके में सनसनी, जांच में जूटी नगर थाने की पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[समस्तीपुर] जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित, नगर निगम वार्ड संख्या 36 के रोड संख्या 10 में, एक युवक ने अवैध हथियार से गोली मारकर, अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को उस वक्त हुई, जब मृतक के पिता अपने मकान के छत पर निर्माणाधीन कमरे को देखने गए। जहां निर्माणाधीन कमरे में ही वह गिरा हुआ मिला।

उधर युवक के मृत्यू की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सुचना मृतक के परिजनों ने नगर थाने की पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस, घटनास्थल को सील कर मामले की छानबीन में जूट गयी है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर नगर निगम वार्ड संख्या 36 के रोड संख्या 10 निवासी, अजय श्रीवास्तव के 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार श्रीवास्तव के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में मृतक के पिता अजय कुमार श्रीवास्तव का बताना है कि, वह अपनी दुकान से रात के करीब 8 बजे वापस अपने घर आए, तथा अपने मकान के छत पर निर्माणाधीन कमरे का अवलोकन करने गए।

जहां अंधेरे कमरे में उनका पैर किसी चीज से टकरा गया, जिसके कारण वह डर गए। जिसके बाद वह नीचे आकर अपनी पत्नी व बड़े बेटे के साथ, छत पर बन रहे कमरे में गए, तथा मोबाइल का फ़्लैश जला कर देखा तो उनके सामने, उनके अपने ही छोटे बेटे अमन कुमार श्रीवास्तव की लाश पड़ी हुई थी, तथा उसके हाथ में हथियार रखा हौआ था।

जिसके बाद उनके घर में चीख पुकार मच गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने, पूरे घटनास्थल को सील कर, FSL की टीम को घटना के बारे में जानकारी देकर मामले की पड़ताल में जूट गयी है।

मृतक एसएससी का छात्र बताया जा रहा है। वह अपने घर पर रहकर, तथा कोचिंग क्लास करके पढ़ाई कर रहा था। हालांकि उसके पास यह अवैध हथियार कहां से आया, तथा उसने अपने आप को गोली क्यों मारी, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस उपरोक्त मामले से संबंधित सभी बिंदुओं पर बहुत ही बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गयी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *