???? बिग ब्रेकिंग: डॉक्टर का लिंग काटने वाली युवती व आरोपित डॉक्टर आए सामने, सदर अस्पताल में महिला गार्ड के रूप में करती थी काम! युवती ने कहा! डर के कारण वह डॉक्टर की बात मानने को हो गयी थी राजी, बाद में मौका मिलते ही लिंग काट हो गयी थी फरार! डॉक्टर ने कहा बहूत दिनों से अपराधियों के निशाने पर थे वह, आज बन गये उसके शिकार! उनपर लगे आरोप हैं झूठे व बेबुनियाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा: (सरायरंजन) मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के अलता चौड़ में संचालित, एक निजी क्लीनिक के डॉक्टर का लिंग काटने वाली लड़की, व आरोपित डॉक्टर दोनों शुक्रवार 13 सितम्बर को मिडिया के सामने आ गए,  तथा अपनी अपनी कहानी सुनाई। जिसके बाद इस मामले में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है।

मिडिया को जानकारी देते हुए उक्त युवती ने बताया कि, वह संजय कुमार संजू नाम के डॉक्टर के आरबीएस हेल्थ केयर सेंटर नामक क्लिनिक में विगत डेढ़ वर्षों से काम कर रही थी। साथ ही वह सदर अस्पताल में भी गार्ड के रूप में काम करती थी। घटना तिथि बुधवार 11 सितम्बर की रात उक्त हॉस्पीटल में कोई मरीज नहीं था। वह अकेली ही उस अस्पताल के एक रूम में सोयी हुई थी।

रात के करीब 09 बजे आरबीएस हेल्थ केयर सेंटर के डॉक्टर संजय कुमार संजू, अपने दो अन्य साथियों के साथ क्लिनिक पर आए और, अपने रूम में चले गए। कुछ देर बाद ही वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनके साथ छेड़खानी करने लगे। पहले तो उन्होंने इसका विरोध किया, तथा वहां से भागने का प्रयास किया।

लेकिन अस्पताल का मेन गेट बंद होने के कारण वह भाग नही पायी, जिसके बाद वह भी डॉक्टर संजय कुमार संजू की बात मानने को तैयार हो गयी, तथा डॉक्टर के साथ एक रूम में चली गयी, तथा कुछ देर बाद पांच मिनट जाने का बहाना बनाकर बाहर निकली, तथा काउंटर पर से बीपी ब्लेड लेकर अंदर गयी, और डॉक्टर का लिंग काट दी, तथा वहां से भाग निकली। भागते समय उन्होंने डॉक्टर संजय कुमार संजू का भी मोबाइल लेकर भाग निकली।

इस दौरान डॉक्टर के दोनों साथियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह उन दोनों के पकड़ से काफी दुर जा चुकी थी। जिसके बाद वह भागते भागते वह एक जनेरा के खेत में जाकर छिप गयी, तथा वहीं से डायल नंबर 112 को घटना के बारे में सुचना दी। सुचना मिलने के कुछ देर बाद RBS हेल्थ केयर सेंटर पहुँची पुलिस ने, पहले तो उसे जनेरा के खेत से बाहर निकाला, तथा बाद में आरबीएस हेल्थ केयर सेंटर से डॉक्टर संजय कुमार संजू को उनके दोनों साथियो समेत गिरफ्तार कर लिया।

वहीं आरोपित डॉक्टर संजय कुमार संजू का बताना है कि, घटना की रात करीब 11 बज! जब वह गहरी नींद में थे उसी समय उसके लिंग पर ब्लेड से हमला कर जख्मी कर दिया गया। यह घटना राजनिति से प्रेरित होकर की गयी है। बहूत दिनों से कुछ स्थानीय गुंडे व शराब माफिया, गलत कामों में उनके क्लिनिक का इस्तेमाल गलत करना चाहते थे।

जिसका वह हमेशा विरोध करना करते थे। जिसका नतीजा है कि आज उन्हें झूठे ईल्जाम में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। उनके साथ जिन दो लड़कों को जेल भेजा जा रहा है, उन दोनों लड़कों को भी उस लड़की ने ही, तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बुलाया था, और रात को इसके उपर भी झूठा इल्जाम लगा दी।

हालांकि इस मामले में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजूल अंसारी का बताना है कि, घटनास्थल से आधी बोतल शराब बरामद की गयी है, लेकिन गिरफ्तार तीनों आरोपितों में से किसी में भी शराब पीने की पुष्टि नही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *