???? बिग ब्रेकिंग: पटेल गोलंबर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने चटकाई लाठियां, हिरासत में लिए गए एक महिला सहित आधा दर्जन प्रदर्शनकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: (नगरथाना) खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन बसंत गांव से बीते दिनों बरामद की गयी नाबालिग के शव मामले में, मुफस्सिल पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नही किए जाने से नाराज मृतका के परिजनों ने, जिला मुख्यालय के पटेल गोलंबर के पास बैनर – पोस्टर के साथ सड़क पर बैठकर सड़क जाम कर दिया, तथा मुफस्सिल पुलिस व पुलिस विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

वहीं सड़क जाम की सुचना मिलने के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलिप कुमार, व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय जामस्थल पर पहुंचकर, सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नही थे।

प्रदर्शनकारी जामस्थल पर पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर तथा जिलाधिकारी समस्तीपुर को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद समस्तीपुर पुलिस ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार व एएसपी सह एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय की मौजूदगी में, बल प्रयोग करते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को पीट-पीटकर जामस्थल से भगा दिया। जिसके बाद यातायात को पुनः एक बार फिर बहाल किया जा सका।

मौके पर मौजूद मृतका के भाई मोहम्मद का बताना है कि, उनकी नाबालिग बहन की लाश विगत दो दिनों पहले खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन बसंत गांव स्थित, एक पुल निर्माण कंपनी के कैंप के पास बुढ़ी गंडक नदी से, संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया था। जिसे मुफस्सिल पुलिस के द्वारा बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद शव उन लोगों को सौंप दिया गया था, लेकिन घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी, मुफस्सिल पुलिस के द्वारा बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

जिसके बाद आजिज होकर आज वह लोग धरना-प्रदर्शन करने को मजबुर हुए हैं। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर एएसपी सह एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि, मुफस्सिल थाना अंतर्गत हकीमाबाद गांव की एक बच्ची का शव नदी के किनारे से बरामद किया गया था।

बरामद बच्ची के शव का मुफस्सिल पुलिस ने विधिवत पोस्टमार्टम भी कराया, तथा साथ ही खानपुर थाना क्षेत्र के जिस स्थान पर लड़की गई थी, उस स्थान पर कार्यरत एक पुल निर्माण कंपनी के कार्यालय का भी, उनलोगों के द्वारा निरीक्षण किया गया है, तथा वहां के सीसीटीवी फूटेज को भी जप्त किया गया है जिस पर काम चल रहा है।

हालांकि इसी बीच एक अफवाह भी फैलाया गया कि, उक्त बच्ची के साथ बलात्कार भी किया गया है। परिजनों के उस बिंदु पर भी चिकित्सक के साथ बात की गयी है, तथा मृत बच्ची का स्वाब लेकर जांच में भेजा गया है। जिसका टेस्ट रिपोर्ट अभी नहीं आया है। टेस्ट रिपोर्ट के मिलते ही यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि, उक्त किशोरी के साथ और कोई भी घटना हुई थी या नही।

इस बीच मुफ्फसिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद लगातार दो दिनों से पिड़ित परिवार से मिलकर आवेदन लेने की कोशिश कर रही है, लेकिन मृतका के परिजनों द्वारा मुफस्सिल पुलिस को अभी तक आवेदन उपलब्ध नही कराया गया है। इसी बीच मृत किशोरी के परिजन अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ, गुरुवार 19 सितम्बर की सुबह करीब 10:15 बजे, पूर्व से प्रिंटेड बैनर पोस्टर के साथ, जिसमें मृतका के परिजन व स्थानीय हकीमाबाद गांव के स्थानीय जनप्रतिनिधी लोग भी शामिल थे, सभी ने मिलकर जिला मुख्यालय के पटेल गोलंबर समस्तीपुर व अन्य जगहों पर पहुंचकर जाम कर दिया।

जिसके बाद वह सदर अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर दिलिप कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क जाम समाप्त करा लिया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, सड़क जाम करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप