अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) जिले के चैता उत्तरी पंचायत में “हक दो वादा निभाओ” फेज टू अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया पंचायत के वार्ड संख्या 02 में किया गया।

इस जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, हर घर नल का जल योजना की पूर्ति के लिए, 16 लाख से अधिक रूपए की निकासी तो कर ली गयी, लेकिन उस नल के टोटी से गरीबों के लिए एक बूंद पानी तक नहीं निकला है।

उन्होंने यह भी कहा कि, बार बार पदाधिकारी को आवेदन देने के बाद भी न तो घोटाले की जांच हुई, और ना ही हर घर नल का जल योजना के नलका से एक बूंद पानी ही निकला। उन्होंने यह भी कहा कि 70 हजार से कम का आय प्रमाण पत्र (गरीब प्रमाण पत्र ) बनाने, 5डिसमिल जमीन, पक्का मकान, 2 सौ यूनिट फ्री बिजली देने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर 3 हजार मासिक करने, जीविका दीदियों और स्वयं सहायता समूह का लोन माफ करने, शौचालय निर्माण की राशि निर्गत करने सहित अन्य मांगों को लेकर 30 सितंबर को उजियार पुर अंचलाधिकारी के समक्ष विराट प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर समीम मंसुरी, तनंजय प्रकाश, नरेश साह, गोपाल दास, बिन्देश्वर सदा, शान्ति देवी, डोमन सदा, पार्वती देवी, नागो सदा, शकुंतला देवी, नन्की सदा, संगीता देवी, योगी सदा, रीता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।







