???? बिग ब्रेकिंग: वनवीरा मुखिया की गोली मारकर हत्या। हत्या के विरोध में आक्रोशित परिजनों ने NH 322 को किया जाम। समस्तीपुर SP अशोक मिश्रा ने कहा मुख्य आरोपित को कर लिया गया है गिरफ्तार।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के हलई थाना अंतर्गत डिहिया पुल के निकट, वनवीरा पंचायत के मुखिया सह मोरवा प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष नारायण शर्मा की, अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, तथा आराम से भाग निकले।

वहीं हत्या के विरोध में मृतक मुखिया के आक्रोशित परिजनों ने एनएच-322  को बांस बल्ला लगाकर तथा सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया। सड़क जाम कर रहे लोग हत्यारे की गिरफ्तार की मांग कर रहे थे। हालांकि स्थानीय पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपित राकेश सहनी को सीमावर्ती जिला वैशाली से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद पटोरी एसडीपीओ व हलई थाने की पुलिस, घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जूट गयी है।

स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया है। हालांकि इस घटना को क्यूं अंजाम दिया गया है, यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है। वहीं घटना के संबंध में मृतक के भाई का बताना है कि, वनवीरा गांव का एक युवक कुछ दिन पहले आग में झुलस गया था। जिसका ईलाज पटना के एक निजि क्लिनिक में किया जा रहा था।

जिसकी मौत ईलाज के दौरान पटना में ही हो गयी थी। जिसका शव गांव में आने के बाद उसका दाह संस्कार गांव के ही डिहिया पुल के पास किया जा रहा था। जिसमें शामिल होने स्थानीय मुखिया नारायण शर्मा तथा अन्य लोग भी गए हुए थे। इसी दौरान आपराधिक प्रवृति के युवक राकेश सहनी के साथ आए, करीब 4-5 की संख्या में बदमाशों ने अचानक उनके मुखिया भाई को निशाना बनाकर फायरिंग करना शुरू कर दिया।

जिसमें से एक गोली उनके भाई मुखिया नारायण शर्मा के सीने में जा लगी। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की सहायता से, उन्हें ईलाज के लिए जिला के एक निजि नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 

वहीं स्थानीय विधान परिषद सदस्य तरूण कुमार ने इस घटना की निंदा करते हुए बताया कि, बनबीरा के मुखिया नारायण शर्मा काफी लोकप्रिय लोग थे, साथ ही वह मोरवा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी थे। उनकी बढ़ती लोकप्रियता व आपसी प्रतिद्वंदिता के कारण ही उनकी हत्या कर दी गयी है।

हालांकि स्थानीय पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं मौके पर मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम सुमिरन सिंह ने भी घटना की निंदा करते हुए बताया कि, मुखिया नारायण शर्मा जी काफी सरल स्वभाव व व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। कुछ लोग हैं जो अराजकता फैलाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी करना संभव नही है।

जिसने भी यह घटना किया है वह गिरफ्तार भी होगा और सजा भी मिलेगी, क्यों कि नये पुलिस कप्तान जिस जगह से समस्तीपुर आए हैं। वहां इनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है, और  वह क्रिमिनल को देखना नही चाहते हैं। वहीं इस मामले में समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि  मुखिया नारायण शर्मा तथा हत्याकांड के आरोपी दोनों एक ही जगह किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, और इसी दौरान मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

घटना से संबंधित मुख्य आरोपी को वैशाली जिला से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास भी रहा है। जब उसे न्यायालय में सुपुर्द किया जाएगा तो न्यायालय के समक्ष उसके अपराधिक इतिहास को भी प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *